फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रफ्तार के शौकीनों के लिए ये हैं 4 कारें, 6.3 सेकेंड्स में पकड़ती हैं 100kmph की रफ्तार

Wed, 28 Mar 2018 01:10 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Wed, 28 Mar 2018 01:10 PM IST
विज्ञापन
4 High speed super cars in India for Speed lovers
High speed super cars in India

पावर और परफॉर्मेंस के दीवानों के लिए ज्यादातर कंपनियां स्टाइलिश और हाई स्पीड कारों को लेकर भारतीय बाजार में आ रही हैं। गाड़ी को टॉप स्पीड देने के लिए इनके इंजन को ज्यादा दमदार बनाया गया है। बात जब सुपर कार की हो, तो इन्हें लेकर युवाओं का जुनून देखने लायक होता है। रफ्तार के शौकीनों के लिए कार की कीमत से ज्यादा उसकी पावर और परफॉर्मेंस मायने रखती है। यही वजह है कि भारतीय बाजार में लाखों-करोड़ों रुपये महंगी कारें भी आसानी से बिक जाती हैं। युवाओं की पसंद को ध्यान में रखते हुए इस साल भी कई कार निर्माता कंपनियां भारतीय बाजार में हैं।

4 High speed super cars in India for Speed lovers
range rover evoque convertibles

रेंज रोवर इवोक कन्वर्टिबल
जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने भारतीय बाजार में अपनी कन्वर्टिबल रेंज रोवर इवोक को उतार दिया है। यह लैंड रोवर की भारत में इस साल लॉन्च की जाने वाली पहली कन्वर्टिबल एसयूवी है। नई इवोक के अधिकतर फीचर्स पहले से मौजूद रेंज रोवर इवोक जैसे ही हैं। इसमें दो दरवाजे और एक छोटा बूट हैं। इसमें 2.0 लीटर इन्जेनियम पेट्रोल इंजन दिया जा रहा है, जो 240 हॉर्स पावर का पीक पावर और 340 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करेगा। इसका इंजन 9 स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है। यह कार महज 8.1 सेकंड में 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकती है। इसमें अडैप्टिव एलईडी हेडलाइट्स, लेदर सीट्स, नैविगेशन, ऐंबियंट लाइटिंग, रेन सेंसिंग विंडस्क्रीन वाइपर्स, कीलेस एंट्री, फ्रंट पार्किंग एड, सराउंड कैमरा सिस्टम आदि फीचर्स दिए गए हैं।
 

4 High speed super cars in India for Speed lovers
Toyota Land Cruiser Prado

टोयोटा लैंड क्रूजर प्राडो
टोयोटा ने भारत में अपनी लग्जरी एसयूवी लैंड क्रूजर प्राडो को पेश कर दिया है। लैंड क्रूजर प्राडो का शार्प एक्सटीरियर किसी को भी आकर्षित करने के लिए काफी है। यह फॉर्च्यूनर से मिलता-जुलता ही है। इसमें 3.0 लीटर टर्बोचार्ज्ड, 4 सिलिंडर डीजल इंजन है, जो 5 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन से लैस है। साथ ही इसमें ऑल व्हील ड्राइव सिस्टम भी है। इसके एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स वाशर्स से लैस हैं। लैंड क्रूजर प्राडो में ब्लैक कलर का केबिन दिया गया है, जो अपमार्केट लगता है। इसमें लगा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम यूएसबी, ऑक्स-इन, एफएम, सीडी और ब्लूटूथ कनेक्टिविटी जैसे फीचर्स को सपोर्ट करता है। सेफ्टी के लिए इसमें सात एयरबैग्स, व्हीकल स्टेबिलिटी कंट्रोल और फ्रंट हेडरेस्ट आदि फीचर्स दिए गए हैं। भारत में लैंड क्रूजर प्राडो का मुकाबला ऑडी Q7 से होगा। ऑडी Q7 में 3.0 लीटर का इंजन है, जो 252.5 पीएस की पावर और 600 एनएम का टॉर्क देता है। इसे 0-100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार पाने में 7.1 सेकंड का समय लगता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
4 High speed super cars in India for Speed lovers
Volvo XC60

वॉल्वो XC60
वॉल्वो ने भी भारतीय बाजार में संभावनाएं तलाशते हुए अपनी नई लग्जरी एसयूवी XC60 को पेश किया है। इसे कंपनी के बेहद सफल एसयूवी XC90 का छोटा रूप भी कहा जा रहा है। मस्कुलर बॉडी, लंबा बोनट और थॉर के हैमर वाली हेडलाइट्स इसे रोड पर एक अलग पहचान देने का काम करती हैं। इसमें 12.3 इंच का जंबो टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। वर्टिकल शेप में दिया गया यह टच स्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, म्यूजिक के अलावा गाड़ी के कई फीचर्स को कंट्रोल करने के काम भी आता है। इसमें वॉल्वो का ट्राइट एंड टेस्टेड 2.0 लीटर का डीजल इंजन मिलेगा, जो 235 बीएचपी का मैक्स पावर और 480 एनएम का मैक्स टॉर्क देता है। 8.0 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन और ऑल व्हील ड्राइव जैसे फीचर्स से लैस यह गाड़ी शहरी ट्रैफिक में चलाने के लिए तो आरामदायक है ही, साथ ही इसे माइल्ड ऑफ रोडिंग पर भी ले जाया जा सकता है। इसका एयर सस्पेंशन इसमें बैठने वालों का न सिर्फ कंफर्ट लेवल बनाए रखता है, बल्कि हैंडलिंग के मामले में भी यह अच्छा परफॉर्म करती है। वॉल्वो ने XC60 का सिर्फ फुली लोडेड वर्जन ही उतारा है। आपको इसमें 4 जोन इलेक्ट्रॉनिक क्लाइमेट कंट्रोल, हीटेड स्टियरिंग व्हील, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड इलेक्ट्रिक फ्रंट सीट्स, पावर कुशन एक्सटेंशन, हीटेड फ्रंट एंड रियर सीट्स, पैडल शिफ्ट और एडैप्टिव क्रूज कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे।
 

विज्ञापन
4 High speed super cars in India for Speed lovers
bmw 6 series gran turismo

बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज ग्रैन टूरिज्मो
यह एक प्रीमियम लुक वाली आकर्षक कार है। बीएमडब्ल्यू ने इस कार में फुल साइज सीट्स दी हैं, ताकि भीतर बैठने वाले को पर्याप्त कंफर्ट मिल सके। सुरक्षा के मद्देनजर इस कार में 6 एयरबैग्स, ब्रेक असिस्ट सिस्टम से लैस एबीएस, सीबीसी (कॉर्नरिंग ब्रेक कंट्रोल), इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल इमोबिलाइजेशन, इमर्जेंसी स्पेअर व्हील, क्रैश सेंसर आदि फीचर्स हैं। इस गाड़ी में 2.0 लीटर का ट्विन टर्बो पेट्रोल इंजन है, जो 258 पीएस का पावर और 400 न्यूटन मीटर का टॉर्क जेनरेट करता है। इस इंजन को 8 स्पीड जेएफ ऑटो गियरबॉक्स से जोड़ा गया है। इसमें 10.25 इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो एप्पल कारप्ले को सपोर्ट करता है। इसमें 610 लीटर का बूट स्पेस दिया गया है। साथ ही इसमें ऐंबिएंट लाइटिंग भी दी गई है। 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ने में यह कार महज 6.3 सेकंड्स लेती है। यह बीएस-6 मानकों पर बनने वाली बीएमडब्ल्यू की पहली कार है। भारत में इस कार का मुकाबला मर्सिडीज बेंज की ई-क्लास और ऑडी की आठवीं जेनरेशन ए6 से है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed