फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bike Road Trip: सुहावना मौसम और खुली सड़कें बुला रही हैं! बाइक रोड ट्रिप के लिए गाड़ी की ऐसे करें तैयारी

Fri, 10 Oct 2025 05:32 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 10 Oct 2025 05:32 PM IST
सार

गर्मी की तपिश अब खत्म हो चुकी है, और अब मोटरसाइकिल प्रेमी सड़क पर निकलने के लिए बेताब है। चाहे आप किसी भी एडवेंचर बाइक पर निकल रहे हों, आपको और आपकी बाइक को पूरी तरह तैयार होना जरूरी है।

विज्ञापन
Bike Road Trip in India: Top Tips to Prepare Your Motorcycle and Yourself for Road
Bike Riding Tips - फोटो : Freepik
गर्मी की तपिश अब खत्म हो चुकी है, और अब मोटरसाइकिल प्रेमी सड़क पर निकलने के लिए बेताब है। अक्तूबर का मौसम न सिर्फ सुकूनभरा होता है बल्कि हरे-भरे नजारे और साफ आसमान इसे रोड ट्रिप के लिए परफेक्ट बनाते हैं। लेकिन सफर पर निकलने से पहले सिर्फ बाइक की सर्विस कराना ही काफी नहीं है, कुछ जरूरी तैयारियां हैं जो आपकी ट्रिप को सुरक्षित और मजेदार बनाएंगी। चाहे आप किसी भी एडवेंचर बाइक पर निकल रहे हों, आपको और आपकी बाइक को पूरी तरह तैयार होना जरूरी है।


यह भी पढ़ें - CAFE 3: अब और सख्त होंगे फ्यूल एफिशिएंसी नियम, ह्यूंदै-महिंद्रा ने कड़े ईंधन दक्षता मानदंडों के लिए कसी कमर
Bike Road Trip in India: Top Tips to Prepare Your Motorcycle and Yourself for Road
Bike Riding Tips - फोटो : Bajaj
सफर से पहले बाइक की पूरी चेकिंग जरूरी
पतझड़ के मौसम में सड़कें गीली पत्तियों और अनियमित मौसम के कारण थोड़ी मुश्किल हो सकती हैं, इसलिए बाइक की अच्छे से जांच बेहद जरूरी है। विशेषज्ञों का मानना है कि एक प्री-सीजन चेकअप आपकी सुरक्षा के लिए सबसे अहम कदम है।

यह भी पढ़ें - 7-Seater Diesel SUV: भारत की सबसे किफायती 7-सीटर डीजल एसयूवी कारें, जो बड़े परिवार के लिए हैं मुफीद
Bike Road Trip in India: Top Tips to Prepare Your Motorcycle and Yourself for Road
Bike Riding - फोटो : FREEPIK
टायर की जांच सबसे पहले करें
गर्मी के दिनों में टायर काफी झेल चुके होते हैं। अब तापमान गिरने से टायर प्रेशर पर असर पड़ता है, जिससे ग्रिप और हैंडलिंग कम हो सकती है। इसलिए टायर के एयर प्रेशर को वाहन निर्माता द्वारा बताए गए लेवल पर ही रखें।

साथ ही ट्रेड डेप्थ, पंक्चर और साइडवॉल डैमेज की जांच करें। अगर टायर पुराना या थका हुआ दिखे, तो नया लगवाना बेहतर रहेगा। एक व्हील बैलेंसिंग और एलाइनमेंट चेक भी करवा लें। खासकर अगर बाइक को हाल में सर्विस सेंटर नहीं ले गए हैं।

यह भी पढ़ें - Kia Carens Clavis: किआ कैरेंस कलैविस एमपीवी का नया 6-सीटर वैरिएंट लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
विज्ञापन
विज्ञापन
Bike Road Trip in India: Top Tips to Prepare Your Motorcycle and Yourself for Road
Bike Riding - फोटो : FREEPIK
लाइट्स और विजिबिलिटी पर ध्यान दें
अक्तूबर में दिन छोटे होते हैं, इसलिए हेडलाइट्स का इस्तेमाल ज्यादा करना पड़ता है। भारतीय सड़क की स्थिति में स्टॉक हेडलैम्प्स हमेशा काफी नहीं होते। इसलिए बेहतर होगा कि आप ब्राइट बल्ब्स या ऑक्सिलियरी लाइट्स लगवाएं, लेकिन यह ध्यान रखें कि उनकी ब्राइटनेस कानूनी सीमा के भीतर ही हो।

साथ ही ब्रेक लाइट्स और इंडिकेटर्स भी जांचें। यह भी सुनिश्चित करें कि टेल बैग्स या लगेज पीछे की लाइट्स को ढक न रहे हों। रिफ्लेक्टिव स्टिकर्स या रैडियम टेप्स भी रात में विजिबिलिटी बढ़ाने में मदद करते हैं।

यह भी पढ़ें - EV Car Sales:  सितंबर 2025 में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री दोगुनी, देश में ईवी की मांग बढ़ी, फाडा की रिपोर्ट
विज्ञापन
Bike Road Trip in India: Top Tips to Prepare Your Motorcycle and Yourself for Road
Bike Riding Tips - फोटो : FREEPIK
इंजन, ब्रेक और मेकैनिकल पार्ट्स को सर्विस करवाएं
लंबे सफर पर निकलने से पहले इंजन ऑयल और कूलेंट लेवल जांच लें। जरूरत हो तो ऑयल टॉप-अप या एक्स्ट्रा बॉटल साथ रखें। ब्रेक पैड्स की हालत और ABS सिस्टम की परफॉर्मेंस चेक करें। बैटरी, क्लच केबल और वायरिंग को भी मैकेनिक से टेस्ट करवाएं। अगर सफर लंबा है, तो चेन क्लीनिंग और ल्यूब्रिकेशन किट साथ रखें ताकि राइड स्मूद बनी रहे।

यह भी पढ़ें - Jeep Compass Track Edition: जीप कंपास ट्रैक लिमिटेड एडिशन भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed