सितंबर में पितृपक्ष खत्म होते ही कई ऑटोमोबाइल कंपनियां अपनी गाड़ियां लॉन्च करने की तैयारी कर रही हैं। इनमें कई कारें तो कई बाइक्स भी हैं। लॉकडाउन के चलते ऑटो कंपनियों की बिक्री पहले ही कमजोर है, वहीं त्योहारी सीजन से कंपनियों को काफी उम्मीद है क्योंकि सरकार पहले ही एलान कर चुकी है कि अगली जीएसटी की बैठक में दोपहियां वाहनों पर से जीएसटी दरों में कमी की जा सकती है। आइए जानते हैं सितंबर के महीने में लॉन्च होने वाले दोपहिया वाहनों के बारे में...
अपनी ड्रीम बाइक खरीदने का यह है सही मौका, सितंबर में आ रही हैं एक से बढ़ कर एक धाकड़ बाइक्स
Royal Enfield Meteor 350
शुरुआत करते हैं सबसे पहले रॉयल एनफील्ड की Meteor के बारे में, जिसका काफी समय से इंतजार है। हाल ही में बाइक की कुछ डीटेल्स लीक हुई हैं, जैसा कि अकसर लॉन्चिंग से पहले होता है। रॉयल एनफील्ड की नई बाइक Meteor 350 में एक नया 350cc, एयर-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर इंजन मिलेगा। रिपोर्ट के मुताबिक, इंजन 20.2 बीएचपी की पावर और 27 एनएम का पीक टॉर्क जेनरेट करेगा। इंजन के डिटेल्स बताने वाने लीक हुए दस्तावेज में दावा किया गया है कि नई बाइक एक लॉन्ग स्ट्रोक वाले इंजन का उपयोग करेगी जो कम आरपीएम पर ज्यादा टॉर्क पैदा करेगी। लीक हुए दस्तावेज में यह भी दावा किया गया है कि गियरबॉक्स स्मूथ होगा और इसमें हल्का क्लच होगा। इसे तीन वैरिएंट Fireball, Stellar, और Supernova ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा। इस बाइक की एक्स-शोरूम कीमत 1.6 लाख रुपये रखी जा सकती है।
BS6 TVS Victor 110
टीवीएस मोटर्स अपनी सबसे पॉपुलर 110 सीसी की प्रीमियम कम्यूटर बाइक को फिर से लॉन्च कर सकती है। टीवीएस विक्टर का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा था। कंपनी ने अभी तक अपनी इस बाइक को बीएस4 से बीएस6 में अपग्रेड नहीं किया है। वहीं लॉन्चिंग के बाद इसकी कीमतों में भी 8 हजार रुपये तक बढ़ोतरी हो सकती है। माना जा रहा है कि कंपनी इस महीने इस बाइक को डिजिटली लॉन्च कर सकती है।
Hero Xtreme 200S
हीरो कंपनी ने अपनी इस बाइक को पहले लॉन्च किया था, लेकिन इसे बीएस6 में अपग्रेड नहीं किया। कंपनी के कोविड-19 से पहले इस बाइक के बारे में टीजर भी जारी किया था, लेकिन महामारी के चलते इसकी लॉन्चिंग टाल दी थी। लेकिन माना जा रहा है कि कंपनी इसे इस महीने फेस्टिव सीजन से पहले उतार सकती है। इस बाइक के डिजाइन या फीचर्स में कोई नया बदलाव नहीं होगा, केवल इंजन में ही बदलाव देखने को मिलेगा। बीएस6 एक्सट्रीम 200एस में 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ 200 सीसी का ऑयल कूल्ड इंजन मिलेगा, जो 17.8 बीएचपी की पावर और 16.45 एनएम का टॉर्क देगा।
BS6 BMW G 310 R और G 310 GS
काफी समय से दोनों बाइक्स की टेस्टिंग चल रही है। BMW G 310 R और G310 GS एडवेंचर टूरर बाइक में बीएस6 Apache RR 310's 312.2 सीसी लिक्विड कूल्ड सिंगल सिलंडर इंजन मिलेगा, जो 34 बीएचपी की पावर और 27.3 एनएम का टॉर्क देगा। इनकी कीमत तीन लाख रुपये से कम रहने की उम्मीद है। G310 GS एडवेंचर टूरर बाइक में बीएस6 कम्प्लायंट 313 सीसी, सिंगल-सिलिंडर इंजन मिलेगा, इस बाइक को कई बार टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। सेमी-फेयर्ड डिजाइन वाली यह बाइक अप-स्वेप्ट एग्जॉस्ट, फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और अलॉय व्हील्स के साथ आएगी। कंपनी ने दोनों बाइक्स की बुकिंग शुरू कर दी है, 50 हजार रुपये में इन्हें बुक करवाया जा सकता है।