फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुजुकी हायाबुसा की कीमत में 2.38 लाख रुपये की कटौती

Wed, 09 Mar 2016 11:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 09 Mar 2016 11:55 AM IST
विज्ञापन
Suzuki Hayabusa Price dropped by Rs. 2.38 lac

जापानी दोपहिया वाहनों की दिग्गज कंपनी, सुजुकी अपनी दमदार मोटरसाइकिल, हायाबुसा को भारत में असेंबल करने की तैयारी में है। यदि ऐसा होता है, तो मोटरसाइकिल की कीमत में लगभग 2 लाख रुपये की गिरावट की संभावना है। इससे पहले, सुजुकी इनाजुमा 250सीसी भारत में असेंबल किया गया था, लेकिन इसकी ऊंची कीमत के कारण बाइक भारतीय बाजार में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकी।

Suzuki Hayabusa Price dropped by Rs. 2.38 lac
हायाबुसा
मोटरसाइकिल की नई कीमत आ चुकी है और अब इसकी कीमत 13.57 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) है। कीमत में कटौती के बाद कावासाकी ZX-14R के खरीदारों को दो बार सोचना पड़ेगा। कावासाकी ZX-14R की कीमत 17.9 लाख (एक्स-शोरूम, दिल्ली) रुपये है। अभी भारत में हायाबुसा की बिक्री CBU (Completely Built Unit) के तौर पर की जा रही है। दिल्ली एक्स शोरूम पर सुजुकी हायाबुसा की कीमत 15.95 रुपये है।
Suzuki Hayabusa Price dropped by Rs. 2.38 lac
केंजी हीरोजावा, वाइस प्रेसीडेंट सेल्स एंड मार्केटिंग, एसएमआईपीएल ने कहा, "भारत दुनिया में मोटरसाइकिलों का सबसे बड़ा निर्माता से एक है। यह बढ़ते बाजार में अधिक मांगों का एक स्पष्ट संकेत है। विकास के साथ साथ परिपक्वता आती है। जीवन शैली और बुनियादी ढांचे में विकास के साथ युग्मित भारतीय सरगर्म में बिग बाइक के लिए मांग बढ़ी हुई है। एसएमआईपीएल इस क्रम में अपनी बड़ी बाइक हायाबुसा की असेंबलिंग भारत में शुरू करेगा।"
विज्ञापन
विज्ञापन
Suzuki Hayabusa Price dropped by Rs. 2.38 lac
सुजुकी हायाबुसा एक सुपर स्पोर्ट्स बाइक है जो एंटी लॉक ब्रेक सिस्टम पर काम करती है। इस बाइक का लुक पूरी तरह स्‍पोर्टी और शानदार है।  हायाबुसा को पहली बार 1999 में लॉन्च किया गया, रोड पर आते ही  बाइक ने मैदान मार लिया है और सबसे अधिक चर्चित बाइक बनी। हायाबुसा ने होंडा ब्लैकबर्ड से मुकाबला किया जो उस समय सबसे तेजी बाइक थी।
विज्ञापन
Suzuki Hayabusa Price dropped by Rs. 2.38 lac
यह 1340सीसी, 4-स्ट्रोक, 4 सिलेंडर, लिक्विड कूल्ड, DOHC इंजन के साथ 197bhp अधिक पावर और 155 एनएम अधिकतम टॉर्क जेनरेट करती है। यह 6 स्पीड ट्रांसमिशन के साथ है। गौरतलब है कि पिछले साल भी ऐसी ही एक रिपोर्ट सामने आई थी। इसके बाद सुजुकी मोटरसाइकल इंडिया ने उन रिपोर्ट्स को खारिज किया है जिनमें कहा जा रहा था कि कंपनी हायाबुसा की असेंबलिंग भारत में करने वाली है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed