{"_id":"5beea4ccbdec226992759b00","slug":"jawa-is-back-here-is-the-pics-and-features-of-these-bikes","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जावा मोटरसाइकिल लुक्स मेें दे रही बुलेट को मात","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
जावा मोटरसाइकिल लुक्स मेें दे रही बुलेट को मात
Fri, 16 Nov 2018 04:36 PM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 16 Nov 2018 04:36 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
jawa motorcycle
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जावा इंडिया ने भारत में अपने तीन मॉडल Jawa Standard, Jawa 42 और Jawa Perak लांच की है। लगभग 40 साल बाद लौटी यह बाइक सड़कों पर दौड़ने को तैयार है। Jawa मोटरसाइकिल ब्लैक, मरून और ग्रे कलर में तो Jawa 42 छह कलर वेरियंट में आएगी। लांच हुए मॉडल्स में जावा स्टैंडर्ड और जावा 42 में 293CC का सिंगल सिलेंडर दिया गया है जो 27एचपी की पावर और 28एनएम का टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम होगा।
2 of 5
jawa & jawa 42
वहीं जावा पेराक में 334CC का सिंगल सिलेंडर इंजन दिया गया है। इसके साथ ही इस इंजन को 6-स्पीड गियरबॉक्स ट्रांसमिशन के साथ ट्यून किया गया है। बाइक के इंजन को रेट्रो रखने के लिए इसमें पहले वाला ही एग्जॉस्ट सिस्टम दिया गया है। बाइक के इंजन को खास तौर पर इटली में डिजाइन किया है।
3 of 5
jawa Perak
हालांकि कुछ समय पहले आए टीजर में क्लासिक 300cc और स्क्रैम्बलर स्टाइल मोटरसाइकिल को देखा गया था। जिसमें दिखी जावा की झलक ने लोगों को काफी आकर्षित किया। नई जावा में जहां पुराने वाला ही एग्जॉस्ट सिस्टम का साउंड सुनने को मिला, वहीं इसके क्लासिक 300 में एबीएस और फ्रंट डिसक ब्रेक जैसे फीचर्स लैस हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jawa
नई जावा बाइक्स का वजन 170 किलोग्राम है साथ ही इसकी सीट की ऊंचाई 765एमएम। नई बाइक में 1,369एमएम का व्हीलबेस दिया गया है। जावा स्टैंडर्ड और जावा पेराक बाइक्स में 14लीटर वाला ड्यूल-टोन क्रोम फिनिश फ्यूल टैंक दिया गया है। वहीं जावा 42 की बात करें तो इसमें मैट ब्लैक फिनिश के साथ अर्बन लुक का एहसास होता है।
विज्ञापन
5 of 5
jawa motorcycle
नई जावा की एक्स-शोरूम कीमत 1,64,000 रुपए है, जावा42 की एक्स-शोरूम कीमत 1,55,000 रुपए, वहीं जावा पेराक की कीमत 1.89 लाख रुपए रखी गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।