अब नहीं पड़ेगी चैट करते हुए लिखने की जरूरत आ गए हैं 70 नए इमोजी
विज्ञापन

जब भी मोबाइल पर आप मैसेज भेजते हैं तो हाथ खुद ब खुद इमोजी की तरफ बढ़ जाता है। क्योंकि इनके जरिये आप अपने भावों को बया कर पाते हैं। हाल ही में वर्ल्ड इमोजी डे पर एप्पल ने 70 नए इमोजी लेकर आने की घोषणा की थी। आपको बता दें, अब आपके भी मोबाइल में 70 नए इमोजी जोड़ दिए गए हैं जिनसे अपनी बात बिना बोले पहुंचाना और भी आसान हो जाएगा। तो आइए आपको बताते हैं कि कौन कौन से नए इमोजी आप अब इस्तेमाल कर सकेंगे।

जहां आपको पहले स्माइली फेस मिलता था वहीं अब यह तीन प्यारे हर्ट्स के साथ मिलेगा ।

अब आप मोबाइल पर मैसेज करते हुए इस लाल बाल वाले इमोजी का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें न सिर्फ मेल बल्कि फिमेल का भी विकल्प मौजूद है।
विज्ञापन