इंडियन मोटरसाइकिल (Indian Motorcycle) ने अपनी लेटेस्ट क्रूजर बाइक स्प्रिंगफील्ड (Springfield) को भारत में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 30.6 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, दिल्ली) तय की गई है। इस बाइक को इसके मूल देश अमेरिका में मार्च 2016 को लॉन्च किया गया था भारत में इसकी बिक्री सीबीयू के माध्यम से होगी। मोटरसाइकिल की बुकिंग देश भर में सभी छह इंडियन मोटरसाइकिल डीलरशिप गुड़गांव, बेंगलुरू, चेन्नई, हैदराबाद, मुंबई और अहमदाबाद पर शुरू हो चुकी है। यह ब्लैक और रेड दो रंगों में उपलब्ध होगी।
इंडियन मोटरसाइकिल स्प्रिंगफील्ड भारत में लॉन्च, कीमत 30.6 लाख रुपये
बाइकदेखो/नई दिल्ली
Updated Wed, 20 Apr 2016 06:45 PM IST
विज्ञापन
हार्ले डेविडसन को टक्टर देने आई इंडियन मोटरसाइकिल, कीमत 30.6 लाख रुपये
हार्ले डेविडसन को टक्टर देने आई इंडियन मोटरसाइकिल, कीमत 30.6 लाख रुपये
विज्ञापन
विज्ञापन