फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bharat Mobility Expo 2025: एक्सपो में दिखेगा कारों, बाइक और स्कूटर का जलवा, इन कंपनियों के आने की पुष्टि

Tue, 03 Dec 2024 07:27 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 03 Dec 2024 07:27 PM IST
सार

Bharat Mobility Expo (भारत मोबिलिटी एक्सपो) जनवरी 2025 में वापस आने वाला है। 17 से 22 जनवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम मोबिलिटी-केंद्रित एक्सपो का सेकंड एडिशन है।

विज्ञापन
Bharat Mobility Expo 2025 confirmed Exhibitors List
Maruti Suzuki e Vitara Electric Car - फोटो : Suzuki
Bharat Mobility Expo (भारत मोबिलिटी एक्सपो) जनवरी 2025 में वापस आने वाला है। 17 से 22 जनवरी तक नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम मोबिलिटी-केंद्रित एक्सपो का सेकंड एडिशन है। दिलचस्प बात यह है कि इस आगामी एक्सपो में लोकप्रिय ऑटो एक्सपो का विलय हो जाएगा। दुनिया का सबसे बड़ा दोपहिया बाजार और तीसरा सबसे बड़ा यात्री वाहन बाजार भारत, वैश्विक खिलाड़ियों को आकर्षित करने के लिए प्रयास तेज कर रहा है।
Bharat Mobility Expo 2025 confirmed Exhibitors List
BMW 5 Series LWB - फोटो : BMW
भारत मोबिलिटी शो 2025: कार ब्रांड
भारत मोबिलिटी एक्सपो 2025 में चार पहिया वाहन सेगमेंट के कई एग्जिबिटर (प्रदर्शक) एक साथ आएंगे। बीएमडब्ल्यू, बीवाईडी, ह्यूंदै, इसुजु, किआ, लेक्सस, महिंद्रा, मारुति सुजुकी, मर्सिडीज-बेंज, मॉरिस गैरेज (एमजी), पोर्शे, स्कोडा, टाटा मोटर्स, टोयोटा, विनफास्ट और फॉक्सवैगन जैसी उद्योग की दिग्गज कंपनियों ने इसमें भाग लेने की पुष्टि की है।

इस कार्यक्रम में कई नए लॉन्च और वाहनों को पेश किए जाने की उम्मीद है। जिनमें टाटा सिएरा ईवी, मारुति ई-विटारा और बहुप्रतीक्षित ह्यूंदै क्रेटा ईवी जैसे प्रमुख मॉडल शामिल हैं। 
Bharat Mobility Expo 2025 confirmed Exhibitors List
2024 TVS Apache RR 310 - फोटो : TVS Motor
भारत मोबिलिटी शो 2025: दोपहिया वाहन ब्रांड
इस एक्सपो में दोपहिया वाहन निर्माता भी अपनी दमदार मौजूदगी दर्ज कराएंगे। हीरो मोटोकॉर्प, टीवीएस, होंडा, यामाहा, सुजुकी, बजाज और बीएमडब्ल्यू मोटरराड जैसे प्रमुख नाम अपने लेटेस्ट मॉडल प्रदर्शित करेंगे। इस कार्यक्रम में ओला इलेक्ट्रिक, एथर एनर्जी और ग्रीव्स इलेक्ट्रिक जैसी ईवी कंपनियां भी भाग लेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Bharat Mobility Expo 2025 confirmed Exhibitors List
Bharat Mobility Global Expo 2025 - फोटो : Bharat Mobility
इससे पहले, वाहन और कलपुर्जा प्रदर्शनी SIAM और ACMA द्वारा हर दो साल में अलग-अलग आयोजित की जाती थी। लेकिन, भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो ने उन्हें एक छतरी के नीचे ला दिया है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed