फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भविष्य में सड़कों पर दिखेंगी ऐसी कारें, पेश हुईं ये कॉन्सेप्ट गाड़ियां आपको कर देंगी हैरान

Wed, 15 Jan 2020 11:43 AM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Wed, 15 Jan 2020 11:43 AM IST
विज्ञापन
best Future ready concept cars of CES 2020, Mercedes-Benz Vision AVTR to Byton M-Byte
CES 2020 Concept Cars - फोटो : Social Media

हाल ही में लॉस वेगास में सीईएस (Consumer Electronics Show 2020) का आयोजन किया गया। सालाना आयोजित होने वाले इस शो में आने वाली टेक्नोलॉजी की झलक पेश की गई। इस शो में कई कॉन्सेप्ट कारें भी पेश हुईं। पहली बार इस शो में सोनी, मर्सिडीज, ह्यूंदै समेत कई कंपनियों ने अपनी कॉन्सेप्ट कारों की झलक भी दिखाई। इनके फीचर देख कर आप हैरान रह जाएंगे। आईए जानते हैं इस बार CES 2020 में शोकेस हुईं कॉन्सेप्ट कारों के बारे में...


 

best Future ready concept cars of CES 2020, Mercedes-Benz Vision AVTR to Byton M-Byte
Mercedes-Benz Vision AVTR - फोटो : Social Media

Mercedes-Benz Vision AVTR

इस शो के जरिये Mercedes Benz ने लोगों को दिखाया कि भविष्य की कार कैसी हो सकती है। कंपनी ने Mercedes-Benz Vision AVTR नाम से अपनी इलेक्ट्रिक कॉन्सेप्ट कार पेश की। कार की डिजाइन को बनाने में फिल्म Avatar के डायरेक्टर जेम्स कैमरून से मदद ली गई। कार में स्टीयरिंग वील नहीं है। कंपनी के अनुसार भविष्य की यह कार ऑटोनॉमस है। कार में एक कंट्रोलर दिया गया है। पैसेंजर इस कंट्रोलर के जरिये कार से बात कर सकते हैं।

कंपनी के मुताबिक जब Mercedes-Benz AVTR concept कार चलनी शुरू होगी, तब कार के अंदर दी गई बड़ी स्क्रीन पर 3डी ग्राफिक्स दिखने लगेंगे, जो कार में मौजूद लोगों को फिल्म Avatar की काल्पनिक दुनिया जैसा महसूस कराएंगे। कार के पिछले हिस्से को 'बायोनिक फ्लैप्स' से कवर किया गया है। कंपनी के मुताबिक इसका इस्तेमाल कार के बाहर मौजूद लोगों के साथ बातचीत करने के लिए किया जा सकता है।

Mercedes-Benz की इस कॉन्सेप्ट कार में खास तरह के पहिए दिए गए हैं। मर्सेडीज का कहना है कि इसके वील्ज अवतार फिल्म में दिखाए गए 'सीड्स ऑफ द ट्री ऑफ सोल्स' से प्रेरित हैं।
 

best Future ready concept cars of CES 2020, Mercedes-Benz Vision AVTR to Byton M-Byte
Hyundai S-A1 Flying Car - फोटो : Social Media

Hyundai S-A1

ह्यूंदै ने इस एयर टैक्सी कॉन्सेप्ट को नासा से प्रेरित डिजाइन के आधार पर तैयार किया है। इसीलिए इसे सार्वजनिक रूप से रिलीज किया गया है। ताकि अन्य कंपनियां भी अपने एयर टैक्सी मॉडल और इंजीनियरिंग तकनीक को विकसित करने में इसका इस्तेमाल कर सकें। इस एयरक्राफ्ट कॉन्सेप्ट को इस तरह डिजाइन किया गया है कि यह 1,000-2,000 फीट की ऊंचाई पर 290 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से लगातार 100 किलोमीटर तक उड़ाया जा सकता है। यह एयर व्हीकल 100 फीसदी इलेक्ट्रिक होगा, जो डिस्ट्रीब्यूटेड इलेक्ट्रिक प्रोपल्शन का उपयोग करेगा। व्यस्ततम समय में इन्हें चार्ज करने में सिर्फ पांच से सात मिनट का समय लगेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
best Future ready concept cars of CES 2020, Mercedes-Benz Vision AVTR to Byton M-Byte
Fisker Ocean CES 2020 - फोटो : Social Media

Fisker Ocean

टेस्ला को भविष्य में जिस कार से चुनौती मिल सकती है वह है फिस्कर ओसियन। पहली बार इलेक्ट्रिक एसयूवी को सीईएस में पेश किया गया। इसकी रेंज 482 किमी तक है। इसमें दो एक्सले-माउंटेड मोटर्स दी गई हैं, वहीं केबिन रीसाइक्लिड और इकोफ्रेंडली नैटेरियल्स से बना है। यह 2.0 सेकेंड में 0 से 100 किमी की रफ्तार पकड़ सकती है। इस कार में 80kWh का बैट्री पैक दिया गया है, वहीं रूफ पर सोलर पैनल्स लगे हैं। इसके कैलीफोर्निया मोड फीचर में कार की सभी नौ खिड़कियां खोली जा सकती है। कंपनी का दावा है कि यह कार 2021 तक आ जाएगी, वहीं इस कार के बेस वेरियट की कीमत 21 लाख से कम होगी, जो कीमत में टेस्ला की कारों से कम होगी।

विज्ञापन
best Future ready concept cars of CES 2020, Mercedes-Benz Vision AVTR to Byton M-Byte
Sony Vision-S Electric Car - फोटो : Social Media

Sony Vision-S

इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण बनाने वाली कंपनी Sony ने भी इस शो में अपनी कार Vision-S पेश करके दुनिया को चौंका दिया। सोनी की इस कार में अंदर और बाहर 33 तरह के सेंसर्स दिए गए हैं, साथ ही मल्टीपल वाइडस्क्रीन डिस्प्ले, 360 डिग्री ऑडियो, कनेक्टिविटी फीचर के साथ ब्लैकबेरी और बॉश जैसी कंपनियों के कुछ फीचर भी शामिल किए गए हैं। इस कार को “newly-designed EV platform” पर बनाया गया है। जिसे ऑटोमोटिव सप्लायर Magna ने तैयार किया है।

वहीं हेडलाइट्स के चलते बाहर से दिखने में यह Porsche जैसी लगती है। अंदर की तरफ Vision S के डैशबोर्ड पर एक स्क्रीन लगी है, जो काफी हद तक चीनी इलेक्ट्रिक व्हीकल स्टार्टअप Byton की कार में दिखने वाले डिस्प्ले जैसा है। साथ ही, पीछे बैठने वाले लोगों के लिए आगे की सीटों के हेडरेस्ट पर स्क्रीन्स दी गई हैं। इसमें टाइम ऑफ फ्लाइट (ToF) सेंसर्स दिए गए हैं, जो कार के अंदर और बाहर खड़े लोगों को चीजों को पहचान सकते हैं।

इनमें ऑनबोर्ड इंटरटेनमेंट सिस्टम का फीचर दिया गया है। सोनी ने इन्हें "Safety Cocoon Concept" का नाम दिया है, जो कार के 360 डिग्री पर आने वाली चीजों को पहचान सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed