फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Automatic Climate Control: क्या है ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर, क्या ये वाकई फायदेमंद होते हैं?

Tue, 27 Jun 2023 05:17 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 27 Jun 2023 05:17 PM IST
विज्ञापन
Automatic Climate Control in Car Advantages and Disadvantages of Automatic Climate Control
Car AC - फोटो : iStock
एयर-कंडीशनर (एसी) हर कार में एक जरूरी चीज है। वाहन में आरामदायक और सुखद यात्रा सुनिश्चित करने में एसी काफी मददगार होता है। चाहे आप गर्म और उमस भरे मौसम में, धूल भरी स्थिति में, या यहां तक कि मॉडरेट तापमान के दौरान भी गाड़ी चला रहे हों, आपकी कार का एयर कंडीशनिंग सिस्टम एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यह कार के अंदर एक खुशनुमा तापमान बनाए रखने में मदद करता है, आपको ठंडा रखता है और पूरे सफर के दौरान तरोताजा महसूस कराता है। भारत जैसे देश में, जहां साल के ज्यादातर समय में गर्म और उमस का मौसम रहता है जो यात्रा के दौरान डीहाइड्रेशन, उल्टी और यहां तक कि कमजोरी जैसी कई समस्याओं का कारण बनती है। इसलिए, कार में एक बढ़िया एयर-कंडीशनर होना काफी अहमियत रखता है।
Automatic Climate Control in Car Advantages and Disadvantages of Automatic Climate Control
Car AC - फोटो : For Reference Only
क्या है ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल
कई अन्य एडवांस्ड फीचर्स के साथ, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल ने भी लोगों के कार केबिन एक्सपीरियंस को और ज्यादा आरामदायक बना दिया है। मैन्युअल एसी सिस्टम वाली कार के लिए आपको एसी को मैन्युअल रूप से चालू करना होगा, और ब्लोअर की स्पीड और तापमान सेटिंग्स को कंट्रोल करना होगा। दूसरी ओर, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल से लैस कारों में चीजें बहुत आसान होती हैं। बाहरी तापमान भले ही जो हो, कार के अंदर केबिन का तापमान वहीं रहेगा जो आपने सेट कर दिया है। ऑनबोर्ड सेंसर आपके द्वारा केबिन में सेट किए गए लेवल को बनाए रखने के लिए बाहर के तापमान और उमस के आधार पर गर्म और ठंडी केबिन हवा को कंट्रोल करते हैं।
Automatic Climate Control in Car Advantages and Disadvantages of Automatic Climate Control
Car AC - फोटो : iStock
ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल एक ऐसा फीचर है जो पहले सिर्फ प्रीमियम कारों में मिलता था। हालांकि आजकल ज्यादातर मॉडर्न कारों में, यहां तक कि मास-मार्केट सेगमेंट में भी, यह फीचर स्टैंडर्ड फिटमेंट के रूप में पेश किया जा रहा है। हालांकि, यह फीचर कई कारों में मौजूद होने के बावजूद, कई कार मालिकों को इसको ठीक से चलाना नहीं  जानते। यह समझना महत्वपूर्ण है कि यह फीचर कैसे काम करता है। यहां हम आपको वो सभी जरूरी जानकारी दे रहे हैं जो आप ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल के बारे में जानना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Automatic Climate Control in Car Advantages and Disadvantages of Automatic Climate Control
Car AC - फोटो : For Reference Only
कनेक्टेड टेक्नोलॉजी के साथ जुड़ा
ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल से लैस कई मॉडर्न कारों में, यह फीचर कनेक्टेड टेक्नोलॉजी के साथ आती है। ज्यादातर प्रीमियम कारों के साथ, ह्यूंदै वेन्यू या किआ सेल्टोस जैसे मॉडलों में, ड्राइवर दूर से एसी सिस्टम को चालू कर सकता है। जिससे जब आप बाहर चिलचिलाती गर्मी से आ रहे हों, तो आपको कार का केबिन पहले से ठंडा मिलता है।
विज्ञापन
Automatic Climate Control in Car Advantages and Disadvantages of Automatic Climate Control
Car AC - फोटो : For Reference Only
एयर प्यूरिफायर और परफ्यूम
किआ सेल्टोस, एमजी जेडएस ईवी, ह्यूंदै क्रेटा आदि जैसी कई कारों में, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम एक बिल्ट-इन एयर प्यूरिफायर के साथ आता है, जो ऑटोमैटिक रूप से केबिन के अंदर हवा को साफ करती है, जिससे पार्टिकुलेट मैटर (कण पदार्थ) के स्तर को कम किया जाता है। मर्सिडीज-बेंज एस-क्लास और बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज जैसी कुछ लग्जरी कारों में, यह फीचर बिल्ट-इन परफ्यूम डिफ्यूजर के साथ आता है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed