भारत में कोविड-19 की दूसरी लहर का कोहराम मचा हुआ है। कोरोना महामारी का भारतीय ऑटोमोबाइल उद्योग पर बहुत बुरा असर पड़ा है। कोरोना की पहली लहर के दौरान वित्त वर्ष 2020 को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। ताजा आकड़ों पर गौर करें तो पता चलता है कि अप्रैल 2021 में मोटरसाइकिल की बिक्री में गिरावट आई और इसी तरह स्कूटर की बिक्री में भी भारी गिरावट देखी गई है। यहां हम आपको बता रहे हैं अप्रैल के महीने में बिकने वाले टॉप 10 स्कूटर्स के बारे में।
2 of 7
Honda Activa 6G
- फोटो : For Representation Only
होंडा की Activa (एक्टिवा) अप्रैल 2021 में बेची गई 1,09,678 यूनिट्स के साथ इस सूची में सबसे टॉप पर बनी हुई है। हालांकि महीने-दर-महीने की बढ़ोतरी में भारी गिरावट दर्ज की गई है। मार्च 2021 में होंडा ने एक्टिवा स्कूटर की 1,99,208 यूनिट्स की बिक्री की थी।
3 of 7
Suzuki Access 125
- फोटो : For Reference Only
इस सूची में दूसरे नंबर पर रही Suzuki Access 125 (सुजुकी एक्सेस 125) जिसकी अप्रैल के महीने में 53,285 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की गई। हालांकि इससे पहले, मार्च 2021 में सुजुकी एक्सेस की 48,672 यूनिट्स की बिक्री हुई। एक्सेस उन कुछ स्कूटरों में शामिल है, जिनकी बिक्री में पिछले महीने बढ़ोतरी दर्ज की गई। जबकि महामारी के कारण ज्यादातर अन्य स्कूटरों की बिक्री में गिरावट आई है।
4 of 7
TVS Jupiter
- फोटो : For Reference Only
टीवीएस ने पिछले महीने Jupiter (ज्यूपिटर) स्कूटर की 25,570 यूनिट बेचीं, जबकि मार्च के महीने में 57,206 स्कूटर बेचे थे। चौथे नंबर पर TVS Ntorq (टीवीएस एनटॉर्क) रही जिसकी अप्रैल के महीने में 19,959 यूनिट्स की बिक्री हुई। वहीं पांचवें स्थान पर Hero Pleasure+ (हीरो प्लेजर+) रही। कंपनी ने अप्रैल में इसकी 18,298 यूनिट बेची।
5 of 7
Honda Dio
- फोटो : For Reference Only
एक्टिवा के बाद Dio (डियो) भारत में होंडा का दूसरा सबसे ज्यादा बिकने वाला स्कूटर है। अप्रैल 2021 में डियो की 17,269 यूनिट्स बेची गई और इसके साथ ही यह छठवें नंबर पर रही। मार्च के महीने में होंडा ने 22,677 यूनिट्स से ज्यादा की बिक्री की थी।