{"_id":"601680208ebc3e333f770d96","slug":"suzuki-hayabusa-2021-launch-date-2021-suzuki-hayabusa-release-date-2021-suzuki-hayabusa-top-speed","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सुपरबाइक 2021 Suzuki Hayabusa से 5 फरवरी को उठेगा पर्दा, 2.74 सेकंड में पकड़ती है 100 किमी की रफ्तार","category":{"title":"Bike Diary","title_hn":"बाइक डायरी","slug":"bike-diary"}}
सुपरबाइक 2021 Suzuki Hayabusa से 5 फरवरी को उठेगा पर्दा, 2.74 सेकंड में पकड़ती है 100 किमी की रफ्तार
Sun, 31 Jan 2021 03:59 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 31 Jan 2021 03:59 PM IST
विज्ञापन
Suzuki Hayabusa
- फोटो : File (For Representation Only)
असली सुपरबाइक Suzuki Hayabusa (सुजुकी हायाबुसा) को नए अवतार में पेश किया जा रहा है। जापान की बाइक निर्माता कंपनी सुजुकी ने इस बाइक के 2021 मॉडल का एक वीडियो टीजर जारी किया है, जिसमें अपडेटेड मॉडल की झलक दिखाई देती है। मोटरसाइकिल प्रेमियों के बीच हायाबुसा काफी लोकप्रिय है। कंपनी अपनी इस बाइक को 5 फरवरी को पेश कर सकती है, जिसमें कई बदलाव देखने को मिलेंगे।
Suzuki Hayabusa
- फोटो : File (For Representation Only)
भारत में यह बाइक पिछली बार चर्चा में तब आई थी जब साल 2004 में बॉलीवुड फिल्म धूम में जॉन अब्राहम को इस सुपरबाइक को चलाते हुए दिखाया गया था। अप्रैल 2020 से लेटेस्ट भारत स्टेज VI (बीएस 6) मानदंड लागू हुआ था। उस समय भारतीय बाजार में सुजुकी हायाबुसा बाइक को बंद कर दिया गया था। सुजुकी इंडिया भी नए उत्सर्जन मानक लागू होने से बहुत पहले ही इस मोटरसाइकिल के बचे यूनिट्स को बेचने में सफल रही थी। इस बाइक के पुराने मॉडल को सभी यूनिट मार्च 2020 तक बेच दी गई थी।
Suzuki Hayabusa
- फोटो : File (For Representation Only)
सुजुकी हायाबुसा को उत्सर्जन नियमों के कड़े हो जाने की वजह से दुनियाभर में बंद कर दिया गया था, आखिरकार इस बाइक की वापसी हो रही है। 2020 में कई पेटेंट फाइलिंग से पता चलता है कि सुज़ुकी एक नए अवतार में अपनी सबसे मशहूर सुपरबाइक को वापस लाने के लिए काम कर रही है, और कंपनी ने निराश नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Suzuki Hayabusa
- फोटो : File (For Representation Only)
कंपनी के नई टीजर से पता चलता है कि बाइक के इंस्ट्रूमेंट कंसोल की ट्विन एनालॉग क्लॉक को अपडेट किया गया है। अब एनालॉग डायल के बीच में एक छोटा टीएफटी पैनल दिया गया है। अपडेट के बावजूद, इंस्ट्रूमेंट कंसोल अभी भी काफी पुराने-स्कूल के बाइक की तरह दिखता है।
विज्ञापन
Suzuki Hayabusa
- फोटो : File (For Representation Only)
नई हायाबुसा को दिए गए अन्य अपडेट्स में मल्टी इंजन पावर मोड, एक क्विकशिफ्टर, और नए इलेक्ट्रॉनिक सस्पेंशन शामिल हैं। साथ ही एक कंप्रेहेंसिव इलेक्ट्रॉनिक्स सुइट शामिल हो सकते हैं, जिसमें एक इनर्शियल मेजरमेंट यूनिट (IMU) शामिल है जो कॉर्नरिंग ABS और ट्रैक्शन कंट्रोल सिस्टम को पावर देगा।