फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   suzuki baleno cross suzuki motors suzuki baleno crossover suzuki colombia autos

Suzuki लाई प्रीमियम हैचबैक कार Baleno का नया अवतार, जानें क्या फीचर्स हैं इसमें खास

Wed, 18 Mar 2020 05:11 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Wed, 18 Mar 2020 05:11 PM IST
विज्ञापन
suzuki baleno cross suzuki motors suzuki baleno crossover suzuki colombia autos
2020 Suzuki Baleno Cross - फोटो : Suzuki
जापान की दिग्गज ऑटोमोबाइल निर्माता कंपनी Suzuki (सुजुकी) ने अपनी प्रीमियम हैचबैक कार Baleno (बलेनो) का क्रॉसओवर मॉडल लॉन्च किया है। कंपनी ने इस मॉडल का नाम Baleno Cross रखा है। यह भारतीय बाजार में बिकने वाली Maruti Suzuki Baleno Facelift पर आधारित है। मारुति सुजुकी ने इसे अंतरराष्ट्रीय बाजार कोलंबिया में लॉन्च किया है। कंपनी ने 2020 Suzuki Baleno Cross (सुजुकी बलेनो क्रॉस) को 2 वेरिएंट्स- MC GL MT और MC GL AT में पेश किया है। भारत में मिलने वाली बलेनो की तुलना में बलेनो क्रॉस में कई बदलाव किए गए हैं। 
विज्ञापन

इंजन
नई 2020 Suzuki Baleno Cross में 1.4-लीटर का पेट्रोल इंजन दिया गया है। यह इंजन 6,000 rpm पर 91bhp का पावर और 4,200 rpm पर 130 Nm का टॉर्क पैदा करता है। इस इंजन में 5-स्पीड मैनुअल और 4-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प मिलते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो Baleno Cross में मामूली बदलाव हुए हैं। कार में अंदर दरवाजों और सीटों पर ब्लू फिनिश और मल्टीफंक्शनल 3-स्पोक स्टीयरिंग वील दिया गया है। इसमें ऐंड्रॉयड ऑटो और ऐपल कारप्ले के साथ 7-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है। कार में 355-लीटर का बूट स्पेस मिलेगा। कार में दूसरी लाइन की सीटों को मोड़ने से बूट स्पेस 755-लीटर तक बढ़ जाता है। 
विज्ञापन

नया लुक
नई 2020 Suzuki Baleno Cross कार के फ्रंट में नई ग्रिल, नई डिजाइन के हेडलाइट और बंपर दिए गए हैं। दरवाजों पर साइड मोल्डिंग्स, रूफ बार और मड गार्ड्स लगाए गए हैं। डायमेंशन की बात करें तो कार की ऊंचाई 1505 mm है। यह भारत में बिक रही बलेनो से 5 mm कम है। कार में नए डिजाइन के डुअल-टोन अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। व्हील आर्च पर फेंडर्स, दरवाजों के नीचे मोटी ब्लैक प्लास्टिक क्लैडिंग और रूफ बार कार को पहले से ज्यादा आकर्षक लुक देते हैं। 

सुरक्षा फीचर्स
नई Suzuki Baleno Cross कार में एबीएस, ईबीडी, ड्यूल एयरबैग्स, ब्रेक असिस्ट, सभी पैसेंजर के लिए 3-पॉइंट सीट बेल्ट्स, चाइल्ड सीट के लिए ISOFIX ऐंकर्स, इम्मोबिलाइजर, एंटी-थेफ्ट अलार्म और रिवर्स सेंसर्स जैसे सुरक्षा फीचर्स दिए गए हैं। कार के फ्रंट में वेंटिलेटेड डिस्क और रियर में ड्रम ब्रेक्स मिलेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed