आज हम आपके लिए Suzuki और Honda के दो ऐसे स्कूटर्स लेकर आए हैं, जिन्हें हाल ही में लॉन्च किया गया है। इन स्कूटर्स में Suzuki Access 125 BS6 और Honda Activa 125 BS6 शामिल हैं। इन दोनों ही स्कूटर्स BS6 कंप्लाइंट वाला इंजन दिया गया है। ये दोनों ही स्कूटर्स 125 सीसी सेगमेंट में आते हैं। आज हम आपको इन स्कूटर्स के सभी स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बताने जा रहे हैं। इसके अलावा यह भी जानेंगे कि ये स्कूटर्स आपके बजट में कितना फिट आते हैं। तो डालते हैं एक नजर,
70000 रुपये से सस्ती Suzuki Access 125 और Honda Activa 125 में कौन है सबसे स्टाइलिश BS6 स्कूटर?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंजन
- नई Suzuki Access 125 में BS6 कंप्लाइंट वाला 124 सीसी का 4-स्ट्रोक, सिंगल-सिलिंडर, एयर-कूल्ड, 2-वाल्व SOHC इंजन दिया है।
- Honda Activa 125 में BS-6 मानक वाला 124 सीसी, का फैन-कूल्ड, 4-स्ट्रोक, SI इंजन दिया है।
ट्रांसमिशन
Suzuki Access 125 BS6 और Honda Activa 125 दोनों ही स्कूटर्स में CVT ट्रांसमिशन मिलता है।
परफॉर्मेंस
Suzuki Access 125 BS6 का इंजन 6750 आरपीएम पर 8.6 Bhp की पावर और 5500 आरपीएम पर 10 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है।
Honda Activa 125 का BS-6 मानक वाला इंजन 6,500 आरपीएम पर 8.1 bhp की पावर जनरेट करता है। हालांकि, BS-4 मॉडल वाला Activa का इंजन 6,500 आरपीएम पर 8.52 bhp की पावर जनरेट करता है।
ब्रेक
- Suzuki Access 125 BS6 के फ्रंट में डिस्क ब्रेक दिया गया है। वहीं, इसके रियर में ड्रम ब्रेक दिया गया है।
- Honda Activa 125 के फ्रंट में 190 मिलीमीटर का डिस्क ब्रेक और रियर में 130 मिलीमीटर का ड्रम ब्रेक दिया है।
- सस्पेंशन
- Suzuki Access 125 BS6 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया है। वहीं, इसके रियर में स्विंग आर्म सस्पेंशन दिया है।
- Honda Activa 125 BS6 के फ्रंट में टेलिस्कोपिक सस्पेंशन दिया है। वहीं, रियर में 3-स्टेप अडजेस्टेबल स्प्रिंग लोडेड हाईड्रॉलिक सस्पेंशन दिया गया है।
डायमेंशन
- नई Suzuki Access 125 की लंबाई 1870 मिलीमीटर, चौड़ाई 690 मिलीमीटर और ऊंचाई 1160 मिलीमीटर है। इसका व्हीलबेस 1265 मिलीमीटर और ग्राउंड क्लियरेंस 160 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 773 मिलीमीटर है।
- नई Honda Activa 125 की लंबाई 1850 मिलीमीटर, चौड़ाई 707 मिलीमीटर और ऊंचाई 1170 मिलीमीटर है। इसका व्हीबलेस 1260 मिलीमीटर है। वहीं, इसका ग्राउंड क्लियरेंस 169 मिलीमीटर है। इसकी सीट की ऊंचाई 712 मिलीमीटर है।