फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   seat mo escooter 125 ekickscooter 65 last mile connectivity vehicle electric vehicles electric scooter

SEAT MO eScooter 125 और eKickScooter 65 हुए पेश, 125 किलोमीटर तक है रेंज

Sun, 21 Jun 2020 07:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sun, 21 Jun 2020 07:44 PM IST
सार

स्पेन की ऑटोमोबाइल कंपनी SEAT ने हाल ही में एक नया MO eScooter 125 पेश किया है। इसके अलावा, कंपनी ने MO eKickScooter 65 को भी पेश किया है।

विज्ञापन
seat mo escooter 125 ekickscooter 65 last mile connectivity vehicle electric vehicles electric scooter
SEAT MO eScooter 125 personal and commercial Scooter - फोटो : Social Media

विस्तार

SEAT Volkswagen (फॉक्सवैगन) समूह की इकाई है जिसने 2019 के आखिर में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर सेगमेंट में आने का एलान किया था। इसका मुख्यालय बार्सिलोना में है। कंपनी ने इस eScooter के कॉन्सेप्ट का खुलासा Barcelona Smart City Expo World Congress (बार्सिलोना स्मार्ट सिटी एक्सपो वर्ल्ड कांग्रेस) में किया था। SEAT MO eScooter 125 दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। इनमें से एक वेरिएंट को निजी इस्तेमाल और दूसरे को शेयरिंग सर्विस के लिए पेश किया जाएगा। 
विज्ञापन

बैटरी
SEAT का पहला इलेक्ट्रिक स्कूटर, SEAT MO eScooter 125 स्कूटर में 9 kW इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है जिसे रियर व्हील के साथ जोड़ा गया है। मोटर में एक 5.6 kWh लिथियम-आयन (स्वैपेबल) बैटरी लगाई गई है। इस बैटरी को स्कूटर से निकाला जा सकता है और घर में भी चार्ज किया जा सकता है।  फुल चार्जिंग पर होने पर यह स्कूटर 125 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रफ्तार
SEAT MO का दावा है कि इलेक्ट्रिक स्कूटर eScooter 125 3.9 सेकंड में 0 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार पकड़ सकता है। स्कूटर का टॉप स्पीड 95 किलोमीटर प्रति घंटा है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में रिवर्सिंग गियर के साथ तीन राइडिंग मोड (सिटी, स्पोर्ट और इको) मिलते हैं। 
विज्ञापन

डिजाइन
SEAT MO eScooter 125 स्कूटर को शहरी की आवाजाही को आसान और ज्यादा सुविधाजनक बनाने के लिए डिजाइन किया गया है। राउंड हेडलैम्प, लंबी विंड स्क्रीन और एसिमेट्रिकल इंस्ट्रूमेंट कंसोल दिए गए हैं। इससे स्कूटर को काफी यूनिक डिजाइन मिलता है। इसके साथ ही इसमें एलईडी लाइट्स दी गई हैं। स्कूटर में दी गई बैटरी को फुटबोर्ड और रियर-व्हील के बीच बहुत स्मार्ट तरीके से रखा गया है। इस डिजाइन आर्किटेक्चर की वजह से सीट के नीचे इतनी जगह निकल गई है, जिससे दो छोटे आकार के हेलमेट को बहुत आसानी से रखा जा सकता है। 

फीचर्स
eScooter 125 में मिलने वाले फीचर्स की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, जियोफेंसिंग टेक्नॉलजी, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट कंसोल मिलता है। इससे स्कूटर के लोकेशन को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है। स्कूटर के साथ डिजिटल शेयरेबल चाबी मिलती है। इस खास फीचर की मदद से असल चाबी के बिना ही आप किसी को भी अपनी स्कूटर की सवारी करने की इजाजत दे सकते हैं। 

लॉन्चिंग
SEAT MO eScooter 125 की यूरोप में लॉन्चिंग जुलाई में होने वाली है। फिलहाल SEAT के स्कूटर भारतीय बाजार में उपलब्ध नहीं है। भारत में यह कंपनी अभी कारोबार नहीं करती है। इसे देखते हुए इस स्कूटर को भारत में लॉन्च किए जाने की उम्मीद फिलहाल नहीं दिखती। 

MO eKickScooter 65 भी पेश
इसके अलावा, कंपनी ने MO eKickScooter 65 को भी पेश किया है। इसे एक शेयरबल लास्ट-मैटिक कनेक्टिविटी विकल्प के रूप में तैयार किया गया है। इसमें 350 W इलेक्ट्रिक मोटर और 551 Wh बैटरी पैक दी गई है। इस स्कूटर की टॉप-स्पीड सिर्फ 20 किलोमीटर प्रति घंटा है। यह स्कूटर एक बार फुल चार्ज होने पर लगभग 65 किलोमीटर की दूरी तय करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed