फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आप भी चलाते हैं स्कूटी तो ध्यान में रखें ये बात, वरना हो सकता है भारी नुकसान

Fri, 09 Nov 2018 09:12 AM IST
ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 09 Nov 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
Scooter riding can be dangerous for you , know What to do and what not to do while riding
scooter

आजकल ऑटोमेटिक स्कूटर काफी प्रचलन में है। लोग इन्हे चलाना इसलिए भी पसंद करते हैं क्योंकि ये बेहद आसानी से चलाए जा सकते हैं। सेल्फ लगाया और एक्सीलरेट किया और दौड़ा दिया स्कूटर। पिछले कुछ सालों में स्कूटरबाइक पर भी हावी रहे हैं, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि ऑटोमेटिक स्कूटर खतरनाक भी हैं अगर इन्हे जरा सी भी हल्के में लेते हैं तो यह आपकी जान का दुश्मन बन सकता है। तो आपका प्रिय स्कूटर ऐसे ही बना रहे और आपको अपनी मंजिल तक पहुंचाता रहे आइए बताते हैं क्या करें क्या न करें। 

Scooter riding can be dangerous for you , know What to do and what not to do while riding
scooter

एक चीज ध्यान रहे ऑटोमेटिक स्कूटरों को स्टार्ट करते वक्त रेस देने की जरूरत नहीं होती ये अपने आप ही एक या दो किक में स्टार्ट हो जाते हैं। स्कूटर स्टार्ट होने के बाद इसे दो चार मिनट ऐसे ही खड़ा रहने दें इससे स्कूटर गर्म हो जाएगा और आप आराम से अपनी यात्रा शुरू कर पाएंगे। 

Scooter riding can be dangerous for you , know What to do and what not to do while riding
scooter
अगर आप स्कूटर राइड कर रहे हैं और इमरजेंसी में ब्रेकिंग की जरूरत पड़े तो अपना पैर स्कूटर पर ही रखें और दोनों ब्रेक लगाएं। घबराएं नहीं स्कूटर थोड़ा सा अपनी लाइन से इधर-उधर होगा और आप सुरक्षित खड़े हो जाएंगे। बहुत से लोग अपना पैर पहले लटका लेते हैं इसके बाद ब्रेक लगाते हैं जिससे उन्हें काफी चोट आती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Scooter riding can be dangerous for you , know What to do and what not to do while riding
scooter

स्कूटर में रियर व्यू के लिए दिए गए दोनों साइड मिरर को अक्सर लोग टशन में निकाल देते हैं। लेकिन आपको बता दें कि ये मिरर उस समय बेहद अहम भूमिका निभाते हैं जब हाईवे पर होते हैं। स्कूटर की गति अन्य वाहनों के मुकाबले काफी कम होती है। ऐसे में अगर आपको पीछे आ रहे वाहन नजर नहीं आएंगे तो आप पर हमेशा खतरा मंडराता रहेगा। इसलिए साइड मिरर को लगा रहने दें यह एक सेफ्टी इक्विपमेंट है जो आपकी सुरक्षा के लिए दिया गया है। 

विज्ञापन
Scooter riding can be dangerous for you , know What to do and what not to do while riding
scooter

जब स्कूटर में बैट्री खराब होने सेल्फ खराब होने की स्थिति में किक लगाना पडे तो सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है कि किक लगाने का तरीका क्या होना चाहिए। आइए आपको बताते हैं। सबसे पहले स्कूटर को फुल स्टैंड पर पार्क कर दें। इसके बाद बिना किसी और की सहायता लिए इसमें किक लगाएं। किक लगाते वक्त ध्यान रखें कि स्कूटर का पिछला पहिया पूरी तरह से फ्री रहे। क्योंकि किक लगाते वक्त पिछला पहिया रोटेट करता है तभी स्कूटर स्टार्ट होता है। स्कूटर जहां पर खड़ा करें ध्यान रखें कि वह जगह समतल हो इससे आपको इसे स्टार्ट करने में आसानी होगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed