सलमान खान के दुनिया भर में बेशुमार फैन्स हैं। लोगों में सलमान खान को लेकर काफी क्रेज है। उनके फैन्स सलमान की जिन्दगी से जुड़ी बाते जानने के लिए हमेशा बेताब रहते हैं। यह तो सभी जानते हैं कि खान साहब गैलेक्सी अपार्टमेंट में रहते हैं। वो भी अपने परिवार से अलग।
सलमान को बाइक्स और कारों का बेहद शोक है उनके पास कई लग्जरी कार और बाइक्स है। इसके साथ ही सलमान के पास एक ऐसी वैनिटी वैन है जो लाजवाब है। खैर,आज हम सलमान खान की लग्जरी वैनिटी वैन के बारे में बताने जा रहें हैं। कि इस वैन को क्यों महल कहा जाता है।
सलमान खान की इस वैन में इंटीरियर का खास ख्याल रखा गया है जिसमें उनकी कई तस्वीरें भी लगी हैं।इस वैन में बैडरुम के अलावा,मीटिंग रुम,से लेकर बाथरूम, मेकअप सभी के लिए अलग रुम दिया गया है। इस वैनिटी वैन में एक कार की पार्किंग का भी स्पेस है। वैनिटी वैन में अलग से एक किचन बना हुआ है जहॉ सलमान की पसन्द का खाना बनाया जाता है।
इस वैनिटी वैन में कोई भी ऐसी लग्जरी नहीं है जो ना हो । कीमत की बात करें तो, सलमान की इस वैनिटी की कीमत 1.5 करोड़ रुपये है।
लग्जरी के मामले में किंग खान भी पीछे नहीं हैं शाहरुख खान की वैनिटी वैन को जाने माने कार एंड ऑटोमोबाइल डिजाइनिंग कंपनी 'डीसी' के मालिक दिलीप छाबड़िया ने डिजाइन किया है। किंग खान की यह वैन उन्हे किंग जैसा ही एहसास कराती है। लेटेस्ट और मॉडर्न फैसिलिटी किंग खान की पसंद को ध्यान में रखते हुए इस वैन में साइंस-फिक्शन इंटीरियर्स दिए गए हैं। इसे बनाने में लगभग 45 से 60 दिन लगे।
फ्लोर पर कांच का इस्तेमाल, वुड पैनल्स, इंटीरियर हाई-एंड लाइटिंग, आराम करने के लिए रूम, पैंट्री सेक्शन, वॉर्डरोब सेक्शन, स्पेशल मेकअप चेयर, सेपरेट टॉयलेट क्यूबिकल, इनबिल्ट शॉवर, आईपैड कंट्रोल्ड फंक्शन आदि इस वैन के कुछ खास फीचर्स हैं.
गौरतलब हो, सलमान खान के पास बाइको का बड़ा कलेक्शन है और उस कलेक्शन की सबसे महंगी बाइक सुजुकी इंट्रूडर एम 1800 है जिसकी कीमत 16 लाख रुपये है।