फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ola Electric Scooter: इन आकर्षक रंगों में आएगा ओला ई-स्कूटर, सिर्फ 499 रुपये में हो रही है बुकिंग, 240 किमी है रेंज

Tue, 20 Jul 2021 05:54 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 20 Jul 2021 05:54 PM IST
विज्ञापन
ola electric scooter different colour options ola electric scooter booking ola electric scooter range
Ola Electric Scooters - फोटो : For Reference Only
Ola Electric Scooter Launch in Many Different Colours Option you Can Book in Only Rupees 499: Ola Electric (ओला इलेक्ट्रिक) की आनेवाली Ola Electric Scooter (ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर) भारतीय बाजार में जुलाई के आखिर तक लॉन्च होने वाली है। इस स्कूटर का कई मौकों पर आधिकारिक तौर पर टीजर जारी किया गया है। जिसके जरिए ओला ने स्कूटर के आधिकारिक लॉन्च से पहले इसको लेकर लोगों की दिलचस्पी काफी बढ़ा दी है। 


ओला की बैटरी से चलने वाली यह नई पेशकश कई एक्सटीरियर कलर ऑप्शंस के साथ भारतीय बाजार में उतारी जाएगी। इनमें से कुछ रंगों की पुष्टि हो गई है, जिसमें काला, गुलाबी, हल्का नीला और सफेद रंग शामिल हैं। कंपनी ने हाल ही में एक सोशल मीडिया पोस्ट में इसका खुलासा किया है।

लॉन्चिंग से पहले ही सुर्खियों में छा जाने वाले इस स्कूटर की बुकिंग सिर्फ 499 रुपये की टोकन राशि देकर की जा रही है। इसकी बुकिंग 15 जुलाई की शाम से शुरू की गई है। खास बात यह है कि बुकिंग शुरू होने के पहले चौबीस घंटों में ही कंपनी को इसके लिए एक लाख से ज्यादा प्री-बुकिंग मिल गई है। कंपनी का कहना है कि बुकिंग की राशि पूरी तरह से रिफंडेबल है। यानी ग्राहक अगर बाद में अपनी बुकिंग कैंसल करना चाहे तो उसके पूरे पैसे वापस कर दिए जाएंगे। 
ola electric scooter different colour options ola electric scooter booking ola electric scooter range
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola Electric
कैसै करें बुकिंग
ओला इलेक्ट्रिक की वेबसाइट पर जाकर इस स्कूटर की बुकिंग की जा सकती है। इसके लिए इच्छुक खरीदार को वेबसाइट पर पहले खुद का एक अकाउंट बनाना होगा। जिसके बाद वे अपने लिए स्कूटर की बुकिंग कर सकते हैं। इसके साथ ही ओला इलेक्ट्रिक ने कहा है कि पहले बुकिंग करने वाले ग्राहकों को स्कूटर की डिलीवरी में प्राथमिकता दी जाएगी। ओला के चेयरमैन एवं समूह मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) भाविश अग्रवाल ने एक बयान में कहा, "हमारे पहले ई-स्कूटर के लिए देशभर के ग्राहकों से जो प्रतिक्रिया मिली है, वह काफी उत्साहवर्धक है। इस स्थिति को देखकर पता चलता है कि आज ग्राहक इलेक्ट्रिक वाहनों को पसंद कर रहे हैं।" 
 
ola electric scooter different colour options ola electric scooter booking ola electric scooter range
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola
ओला का दावा है कि उसका इलेक्ट्रिक स्कूटर रफ्तार, रेंज, पैर रखने की जगह के साथ टेक्नोलॉजी के मामले में काफी आगे होगा। हाल ही में कंपनी के सीईओ भाविश अग्रवाल ने सोशल मीडिया ट्विटर के जरिए बताया था कि ओला स्कूटर को कुछ क्लास-लीडिंग फीचर्स जैसे कि सबसे बड़े-इन-क्लास बूट स्पेस, एप-आधारित कीलेस एक्सेस और सेगमेंट-लीडिंग रेंज दी जाएगी। इसके अलावा इस स्कूटर की टेस्टिंग के दौरान की तस्वीरों के मुताबिक इसमें डुअल प्रोजेक्टर हेडलैंप, सिंगल-पीस सीट, बाहरी चार्जिंग पोर्ट, एलईडी डीआरएल, एक एलईडी टेललाइट, सामान ले जाने के लिए एक हुक, स्प्लिट-टाइप रियर ग्रैब हैंडल, एक काले रंग का फर्श मैट और पूरी तरह से डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर जैसे फीचर्स मिल सकते हैं। 

कंपनी ने स्कूटर के किसी भी स्पेसिफिकेशंस की घोषणा नहीं की है, लेकिन जैसा कि भाविश अग्रवाल के सोशल मीडिया पोस्ट में कहा गया, यह सिर्फ शुरुआत है। स्कूटर के ड्राइविंग रेंज और चार्जिंग टाइम सहित स्कूटर की डिलीवरी टाइमलाइन और स्पेसिफिकेशंस के बारे में ज्यादा जानकारी जल्द ही आने वाले समय में साझा की जा सकती है। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
ola electric scooter different colour options ola electric scooter booking ola electric scooter range
Ola Electric CEO Bhavish Aggarwal on Ola Electric Scooter - फोटो : Twitter/@bhash
ड्राइविंग रेंज
Ola की आनेवाली इलेक्ट्रिक स्कूटर Etergo AppScooter पर आधारित है। ओला कैब्स ने मई 2020 में नीदरलैंड स्थित इलेक्ट्रिक स्कूटर कंपनी Etergo का अधिग्रहण किया था। इस स्कूटर में एक स्वैपेबल हाई-एनर्जी-डेंसिटी बैटरी पैक मिलता है। कंपनी के दावे के मुताबिक यह फुल चार्जिंग पर 240 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है। Etergo AppScooter सिर्फ 3.9 सेकंड में 0 से 45 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल सकता है। इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में सीट के नीचे 50 लीटर की स्टोरेज क्षमता मिलती है।
विज्ञापन
ola electric scooter different colour options ola electric scooter booking ola electric scooter range
Ola Electric Scooter - फोटो : Ola
18 मिनट में 75 किमी की चार्जिंग
कंपनी के चार्जर नेटवर्क का इस्तेमाल कर ओला स्कूटर को सिर्फ 18 मिनट में 50 फीसदी तक चार्ज किया जा सकता है। जिसके बाद यह करीब 75 किलोमीटर तक की दूरी आसानी से तय कर सकता है। ओला स्कूटर की खरीद के साथ इसे घर में चार्ज करने के लिए एक होम-चार्जर यूनिट भी दिया जाएगा। 

कंपनी अगले कुछ दिन में इस स्कूटर की खूबियों और कीमत की जानकारी देगी। कंपनी ने कहा है कि वह अपने इस वाहन का दाम काफी आक्रामक तरीके से तय करेगी ताकि ज्यादा लोग इसे खरीद सकें। स्कूटर का विनिर्माण कंपनी के तमिलनाडु के कारखाने में किया जाएगा। कंपनी के इस कारखाने का पहला चरण पूरा होने के करीब है। इस कारखाने की पूरी एक करोड़ वाहन की सालाना उत्पादन क्षमता का निर्माण अगले साल तक पूरा होगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed