नई फेसलिफ्ट फोर्ड फिगो बाजार में लॉन्चिंग के लिए तैयार हैं। 15 मार्च को नई फिगो की लॉन्चिंग होगी। डीलरों ने नई फिगो की बुकिंग भी शुरू कर दी है। मात्र 10 हजार रुपये देकर फिगो की बुकिंग की जा सकती है। वहीं मारुति स्विफ्ट को टक्कर देने के लिए फिगो की कीमतें कम रखी जा सकती हैं।
स्विफ्ट की बिक्री 18,224 यूनिट्स
2 of 8
ford-figo-facelift launch-2
मिज-साइज हैचबैक फिगो के मुकाबला बेहद मुश्किल रहने वाला है। बलेनो की टक्कर मारुति की स्विफ्ट से तो है ही, साथ ही टाटा की टियागो और ग्रैंड आई10 भी अच्छा परफॉरमेंस कर रही है। फरवरी में टाटा की टिगोर टॉप-10 सेल्स चार्ट में शामिल हो गई है। वहीं इस चार्ट में दूसरे नंबर पर स्विफ्ट है, वहीं टियागो ने 10वें नंबर पर अपनी उपस्थिति दर्ज की है। फरवरी में स्विफ्ट की बिक्री 18,224 यूनिट्स की रही, वहीं टियागो की 8286 यूनिट्स ही बिक पाईं।
फेसलिफ्ट फिगो में आगे और पीछे की तरफ बदलाव
3 of 8
2019-Ford-Figo-Facelift launch-1
- फोटो : Team-BHP
फेसलिफ्ट फिगो में आगे और पीछे की तरफ बदलाव किए गए हैं। फ्रंट में नई ग्रिल और शार्पर स्टाइल बंपर दिया गया है। वहीं पीछे की तरफ शार्पर बंपर के साथ स्टाइलिश टेललैंप्स दिए गए हैं। हालांकि अलॉय व्हील में कोई बदलाव नहीं होगा। वहीं इंटीरियर की बात करें, तो नया सीट फैब्रिक, पीछे की सीटों पर हेडरेस्ट जैसे फीचर होंगे।
15 इंच के अलॉय व्हील्स
4 of 8
ford-figo-facelift launch-3
फिगो को टॉप-एंड ट्रिम्स टाइटेनियम ब्लू में कई नए बदलाव देखने को मिलेंगे। जैसे की-लेस एंड्री, पुश बटन स्टार्ट, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, रेन सेंसिंग वाइपर्स और इंफोटेनमेंट यूनिट में नेविगेशन के साथ ब्लूटुथ मिलेगा। फिगो में हनीकॉम्ब फ्रंट ग्रिल, नई हेडलाइट्स और 15 इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं।
टॉप वैरिंट्स में 6 एयरबैग्स
5 of 8
2019-Ford-Figo-Facelift launch-2
- फोटो : Team-BHP
सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो फिगो के लोवर वैरियंट्स में ट्विन एयरबैग्स मिलेंगे, वहीं टॉप वैरिंट्स में 6 एयरबैग्स मिलेंगे। इसके अलावा एबीएस, रिअर पार्किंग सेंसर, फ्रंट में सीट बेल्ट रिमाइंडर्स, स्पीड अलर्ट वार्निंग बीपर्स जैसे फीचर दिए गए हैं।