{"_id":"5f047cea68c04a3fa2500ba7","slug":"mg-hector-plus-launch-date-in-india-mg-hector-plus-booking-open-mg-hector-plus-6-seater-interior-mg-hector-plus-interior-video-mg-hector-plus-launch-date-in-india-mg-hector-plus-inside-mg-hector-plus-features-mg-hector-plus-specifications","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"MG Hector Plus एसयूवी की लॉन्चिंग 13 जुलाई को कंफर्म, जानें इस 6-सीटर कार की सारी डिटेल्स","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
MG Hector Plus एसयूवी की लॉन्चिंग 13 जुलाई को कंफर्म, जानें इस 6-सीटर कार की सारी डिटेल्स
Tue, 07 Jul 2020 09:23 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Tue, 07 Jul 2020 09:23 PM IST
विज्ञापन
Auto Expo 2020 MG Hector Plus
- फोटो : For Representation Only
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
MG Motor India (एमजी मोटर इंडिया) ने अपनी बहुप्रतीक्षित एसयूवी Hector Plus (हेक्टर प्लस) की बुकिंग सोमवार को शुरू कर दी है। अब इसकी लॉन्चिंग की तारीख का खुलासा हो गया है। एमजी मोटर अपनी तीन-पंक्ति वाली 6-सीटर एसयूवी Hector Plus को 13 जुलाई को भारतीय बाजार में लॉन्च करेगी। एमजी मोटर की बहुत लोकप्रिय एसयूवी Hector (हेक्टर) और इलेक्ट्रिक एसयूवी कार ZS EV (जेडएस ईवी) के बाद Hector Plus देश में तीसरी कार होगी। कंपनी ने 2019 में हेक्टर के साथ भारतीय बाजार में एंट्री की थी और हेक्टर प्लस इसी का छह-सीटर वर्जन है। हेक्टर प्लस के एक्सटीरियर के कई बदलाव किए गए हैं जिससे इस एसयूवी का लुक और स्टाइल बिल्कुल नया हो गया है। वहीं इसके केबिन में भी कई अपडेट्स मिले हैं जिससे इसका इंटीरियर काफी ताजगी भरा है। Hector Plus एसयूवी की आधिकारिक तौर पर बुकिंग चालू है। इस कार को 50,000 रुपये में बुक कराया जा सकता है। इस एसयूवी को इस साल की दूसरी तिमाही में लॉन्च किया जाना था, लेकिन महामारी के कारण इसकी लॉन्चिंग की तारीख को आगे बढ़ा दिया गया था। यह कंपनी के सबसे पॉपुलर एसयूवी MG Hector का ज्याद स्पेशियस वर्जन है।
MG Hector Plus
- फोटो : MG Motor
भारत में जुलाई के दूसरे हफ्ते में लॉन्चिंग से पहले Hector Plus एसयूवी को कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर लिस्ट कर दिया है। इसके अलावा, कंपनी ने गुजरात में अपने हलोल प्लांट में इस एसयूवी का उत्पादन शुरू कर दिया है। इस बहुप्रतीक्षित एसयूवी के बारे में लोगों के उत्साह को बनाए रखने के लिए, कार निर्माता ने हेक्टर प्लस एसयूवी का एक टीजर वीडियो भी जारी किया है। इस वीडियो में एसयूवी के इंटीरियर का खुलासा किया गया है।
Auto Expo 2020 MG Hector Plus
- फोटो : For Representation Only
बीच की पंक्ति में दो कैप्टन सीट्स दिए गए
जैसा कि टीजर वीडियो में दिखाई दे रहा है, हेक्टर प्लस एक 6-सीटर एसयूवी है, जिसकी दूसरी पंक्ति में कैप्टन सीट्स दी गई हैं। इस एसयूवी को एक हाई क्लास फील देने के लिए ब्राउन लेदर अपहोल्स्ट्री का इस्तेमाल किया गया है। बाद में, कंपनी इस एसयूवी को 7-सीटर कॉन्फिगरेशन में भी पेश कर सकती है।
ऑटो एक्सपो में MG Hector Plus के 6-सीटर मॉडल को शोकेस किया गया था, जिसमें बीच की पंक्ति में दो कैप्टन सीट्स दिए गए थे। तीसरी पंक्ति की सीट पर बैठने के लिए इन दोनों सीटों को झुकाया जा सकता है। यह एसयूवी कस्टमाइजेबल (2+2+2/2+3+2) सिटिंग ऑप्शन के साथ आएगी। एमजी मोटर के मुताबिक नई हेक्टर में ज्यादा जगह मिलेगी। कंपनी के मुताबिक मौजूदा हेक्टर के मुकाबले हेक्टर प्लस की लंबाई 40 एमएम तक बढ़ाई गई है।

3 वेरिएंट में होगी लॉन्च
नई MG हेक्टर प्लस 6 सीटर होगी और 3 वेरिएंट में लॉन्च होगी। इन वेरिएंट्स के नाम स्मार्ट, सुपर और शार्प हैं। इन वेरिएंट में 3 इंजन विकल्प 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड ऑटोमेटिक और 2.0-लीटर डीजल होंगे। 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 143 ps का पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ DCT ट्रांसमिशन दिया गया है। 2.0-लीटर डीज़ल इंजन 170 PS का पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। 1.5-लीटर हाइब्रिड पेट्रोल यूनिट में भी छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ही दिया गया है।
नई MG हेक्टर प्लस 6 सीटर होगी और 3 वेरिएंट में लॉन्च होगी। इन वेरिएंट्स के नाम स्मार्ट, सुपर और शार्प हैं। इन वेरिएंट में 3 इंजन विकल्प 1.5 लीटर पेट्रोल, 1.5 लीटर पेट्रोल हाइब्रिड ऑटोमेटिक और 2.0-लीटर डीजल होंगे। 1.5-लीटर टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल इंजन 143 ps का पावर और 250 Nm का पीक टॉर्क जेनरेट करता है। इसके साथ DCT ट्रांसमिशन दिया गया है। 2.0-लीटर डीज़ल इंजन 170 PS का पावर और 350 Nm का टॉर्क जेनरेट करेगा। इसमें 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलेगा। 1.5-लीटर हाइब्रिड पेट्रोल यूनिट में भी छह-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स ही दिया गया है।
विज्ञापन
Auto Expo 2020 MG Hector Plus
- फोटो : For Representation Only
कलर ऑप्शन और कीमत
नई हेक्टर प्लस छह कलर ऑप्शन के साथ उपलब्ध है। इसमें व्हाइट, सिल्वर, ब्लैक, बरगंडी रेड, ग्लेज रेड और ब्लू रंग शामिल हैं। नई हेक्टर प्लस की एक्स-शोरूम कीमत हेक्टर से कुछ ज्यादा होने की संभावना है। भारत में हेक्टर की कीमत 12.74 लाख रुपये से शुरू होती है और 17.73 लाख रुपये तक जाती है।