एक समय था जब भारत के प्रधानमंत्री सिर्फ हिंदुस्तान मोटर्स की अंबेस्डर में यात्रा करते थे। लेकिन बदलते जमाने के साथ प्रधानमंत्री की गाड़ियां भी बदल गईं। अटल बिहारी बाजपेयी ने प्रधानमंत्री रहते हुए अंतिम बार अंबेस्डर कार का प्रयोग किया था उनके समय ही देश के पीएम को बीएमडब्ल्यू कारें मिलनी शुरू हो गई थीं। आज मोदी सरकार के तीन साल पूरे हो चुके हैं। इन बीते सालों में मोदी के लिए बहुत कुछ बदला है। लेकिन नहीं बदली है उनकी सवारी। आइए आपको मिलवाते हैं पीएम मोदी की दबंग कार से जिस पर परिंदा भी पर नहीं मार सकता। पीएम मोदी मौजूदा समय में बीएडब्ल्यू की 760 एलआई का प्रयोग करते हैं।
{"_id":"5927c9cf4f1c1b6011536d10","slug":"meet-the-high-security-car-of-pm-narendra-modi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"ये है पीएम मोदी की कार, परिंदा भी नहीं मार सकता पर","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
ये है पीएम मोदी की कार, परिंदा भी नहीं मार सकता पर
Updated Sun, 28 May 2017 02:15 PM IST
विज्ञापन
ये सांकेतिक फोटो है, अगली स्लाइड में देखें पीएम की कार।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाई सिक्योरिटी कार
यह कार पूरी तरह से बीआर 7 ग्रेड ब्लास्टिक प्रोटेक्शन पार्टस से बनी है। यह कार पूरी तरह से हैंड ग्रेनेड और एके 47 से होने वाले हमले को झेल सकती है। अगर गैस हमला होता है तो यह कार अपने आप गैस सेफ चैंबर में बदल जाती है और अंदर बैठे यात्री को कोई नुकसान नहीं पहुंचने देती। अगर ये माइंस के ऊपर से भी गुजर जाए तो बम धमाका इसका बाल भी बांका नहीं कर सकता। वैसे इस कार की कीमत आम जनता के लिए महज 1 करोड़ 95 लाख रुपये एक्सशोरूम दिल्ली है पर इस मोडीफिकेशन के साथ इसकी कीमत बहुत बढ़ जाती है। कुछ विशेषज्ञ इस कार की कीमत 14 करोड़ रुपये तक भी आंकते हैं।

इंजन व परफॉर्मेंस
इसमें बीएडब्ल्यू का लोकप्रिय 5972 सीसी 12 सिलेंडर वाला पेट्रोल इंजन लगा है जो कि 7.46 का माइलेज देता है। यह इंजन 544 बीएचपी की शक्ति 5250 आरपीएम पर तथा 750 का अपार टॉर्क महज 1500 आरपीएम पर प्रदान करता है। पलक झपकते ही यह कार आंखों से ओझल हो जाती है।

बैठने की क्षमता
इस कार में कुल चार लोगों के बैठने की व्यवस्था है एक्सटेंडेड व्हील बेस के साथ इसमें पीछे बैठकर पीएम आराम से इसे ऑफिस की तरह भी इस्तेमाल कर लेते हैं। मोदी के बारे में कहा जाता है कि वो अक्सर सोशल मीडिया के अपडेट देखते रहते हैं और खुद ट्वीट करने के साथ फेसबुक व इंस्टाग्राम पर अपडेट करते रहते हैं।

सांकेतिक तस्वीर
अन्य फीचर
इस कार में सामने 245/45 आर 19 व पीछे 275 /40 आर 19 साइज का टायर लगा है। इस कार का ग्राउंड क्लीयरेंस 152 मिलीमीटर का है जबकि व्हीलबेस 3210 मिलीमीटर का है। इसकी लंबाई 5219, चौड़ाई 1902 व ऊंचाई 1481 मिलीमीटर की है।