फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बारिश में इन चार जरूरी सामानों को कभी मत भूलना, वरना बाद में बस पछताना पड़ेगा

Sun, 28 Jun 2020 01:20 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sun, 28 Jun 2020 01:20 PM IST
विज्ञापन
Be careful in rainy monsoon season while driving: Keep these four items in your car during the rainy season
फाइल फोटो - फोटो : PTI

बरसात का मौसम शुरू हो गया है। देश के कई इलाकों में तो बाढ़ जैसे हालात हो गए हैं। ऐसे में अगर आप बरसात के मौसम में कार ड्राइव करते हैं तो आपको अपनी गाड़ी के अंदर कुछ चीजों को जरूर रखना चाहिए। दरअसल बारिश के दौरान गाड़ी का बंद हो जाना या बैटरी में खराबी आना बहुत सामान्य सी बात है, लेकिन सोचिए अगर आपकी गाड़ी किसी दूर-दराज इलाके में खराब हो जाती है तो आप क्या करेंगे? इसलिए आज हम आपको उन चार जरूरी सामनों के बारे में बताने जा रहे हैं जो बरसात के मौसम में गाड़ी खराब होने पर आपके बड़े काम आ सकते हैं। हालांकि, कई लोग अक्सर इनकी अनदेखी कर देते हैं, जिसके कारण बाद में उन्हें पछताना पड़ता है। तो डालते हैं एक नजर,

Be careful in rainy monsoon season while driving: Keep these four items in your car during the rainy season
Car Rope - फोटो : Social Media

रस्सी

बरसात के मौसम में गाड़ियों में कई तरह की खराबी आ सकती हैं। ऐसे में अपने कार के अंदर बड़ी रस्सी जरूर रखें। ऐसा इसलिए कि अगर आपकी गाड़ी कहीं खराब हो जाती है, या कहीं फंस जाती है तो पुलिंग के समय रस्सी की सबसे ज्यादा जरूरत पड़ती है। खासकर तब जब आप दूर-दराज के इलाकों में रह रहे हों।

Be careful in rainy monsoon season while driving: Keep these four items in your car during the rainy season
Pebble ACE powerbank - फोटो : Pebble

यूएसबी और पावरबैंक

लंबी यात्रा के दौरान जरूरी है कि आपके पास यूएसबी या पावरबैंक हो, जिससे आपके मोबाइल में चार्जिंग की परेशानी न आए। दरअसल कई बार ऐसा देखने में आता है कि जब गाड़ी खराब होने पर लोग मदद के लिए अपने मोबाइल को निकालते हैं, तो वो डिस्चार्ज रहता है। ऐसे में बरसात के मौसम में यह लापरवाही आपको किसी बड़ी परेशानी में डाल सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Be careful in rainy monsoon season while driving: Keep these four items in your car during the rainy season
torch

टॉर्च

सुनने में यह आपको थोड़ा अजीब लगेगा, लेकिन कार में टॉर्च रखना बहुत जरूरी है। दरअसल हम सब मोबाइल के फ्लैश लाइट के भरोसे रहते हैं। लेकिन सोचिए कि अगर दूर-दराज की जगहों पर रात में आपकी गाड़ी खराब हो जाती है, तो आप कितने देर तक फ्लैश लाइट के भरोसे रहेंगे। इसके अलावा टॉर्च की विजिबिलिटी भी काफी ज्यादा रहती है।

विज्ञापन
Be careful in rainy monsoon season while driving: Keep these four items in your car during the rainy season
first aid kit - फोटो : Social Media

मेडिकल किट

अपनी गाड़ी में मेडिकल किट जरूर रखें। इसके अलावा यह भी चेक करें कि किट में रखी कोई दवाई एक्सपायर तो नहीं हो गई है। इसके अलावा अगर आपको अस्थमा, ब्लडप्रेशर या डायबिटीज की बीमारी है, तो इससे संबंधित दवाई भी अपने कार में जरूर रखें।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed