फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नंबर प्लेट को लेकर जान लें नए नियम, इन 5 चीजों की अनदेखी पड़ेगी बहुत भारी

Sat, 18 Jul 2020 06:11 PM IST
श्रीधर मिश्रा ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: श्रीधर मिश्रा Updated Sat, 18 Jul 2020 06:11 PM IST
विज्ञापन
It is now illegal to ignore these 5 things regarding vehicle's number plate
Number Plates Rules - फोटो : Amar Ujala

सड़क परिवहन एवं राजमार्ग की तरफ से टेम्पोरेरी नंबर प्लेट्स को लेकर नियमों में बदलाव किए गए हैं। मंत्रालय ने एक अधिसूचना में नए नियमों के बारे में जानकारी दी है, जिनकी अनदेखी अब गैरकानूनी गतिविधि मानी जाएगी। इसके अलावा 1 अक्टूबर से पेट्रोल, डीजल और सीएनजी से चलने वाली बीएस6 गाड़ियों पर एक नया नियम लागू होगा। नए नियम के मुताबिक इन गाड़ियों के नंबर प्लेट के ऊपर एक सेंटीमीटर चौड़ी हरी पट्टी लगाई जाएगी, जिस पर एक स्टिकर भी लगाया जाएगा। पेट्रोल और सीएनजी की गाड़ियों पर यह स्टिकर नीले रंग का होगा। वहीं, डीजल से चलने वाली चार पहिया गाड़ियों पर यह ओरेंज रंग का होगा। 



आज हम आपको नंबर प्लेट से जुड़े पांच नियमों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी अनदेखी न सिर्फ गैरकानूनी है बल्कि आपको बहुत भारी भी पड़ सकती है। तो डालते हैं एक नजर,

It is now illegal to ignore these 5 things regarding vehicle's number plate
हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट - फोटो : social

नंबर प्लेट नियम-1


अब वाहनों के अस्थायी पंजीकरण की नंबर प्लेट पीले रंग की होगी और उस पर लाल रंग से अंक और अक्षर लिखे होंगे। वहीं, डीलरशिप्स पर मौजूद वाहनों पर लांग रंग की नंबर प्लेट होगी और उस पर सफेद रंग से अक्षर और अंक लिखे होंगे। इस नियम का पालन न करना अब गैरकानूनी है। 

It is now illegal to ignore these 5 things regarding vehicle's number plate
Car Paint - फोटो : Pixabay

नंबर प्लेट नियम-2


नई बाइक या कार के नंबर प्लेट पर अब पेपर पर लिखा टेम्पोरेरी नंबर गैरकानूनी है। दरअसल अपराधी या चोर ज्यादा तर टेम्पोरेरी नंबर प्लेट वाली गाड़ियों से अपराध करते हैं। पेपर पर लिखे नंबर प्लेट को बदलना काफी आसान होता है। इसके अलावा इसे दूर से पढ़ना मुश्किल होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
It is now illegal to ignore these 5 things regarding vehicle's number plate
फाइल फोटो - फोटो : PTI

नंबर प्लेट नियम-3


Central Motor Vehicle Rules (CMVR) के मुताबिक नंबर प्लेट पर अरेबिक अंकों के साथ केवल अल्फाबेट में अंग्रेजी के कैपिटल लेटर ही लिखे रहेंगे। उदाहरण के लिए आपको नंबर प्लेट पर इस तरह (UP65 BH 1111) लिखना होगा। आप इसे (Up bh 1111) नहीं लिखवा सकते। इसके अलावा आप इसे किसी भी दूसरी क्षेत्रिय भाषा में नहीं लिखवा सकते। दरअसल क्षेत्रिय भाषा को दूसरे राज्य के ज्यादा तर लोग नहीं पढ़ सकते हैं। 

विज्ञापन
It is now illegal to ignore these 5 things regarding vehicle's number plate
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Unsplash

नंबर प्लेट नियम-4


नंबर प्लेट पर केवल रजिस्टर नंबर के अलावा कुछ भी लिखना गैरकानूनी काम है। दरअसल कई लोग शौक में अपने पसंद की कई चीजें लिखवा देते हैं। जैसे- ब्राह्मण का लड़का, राजपूत, पठान भाई, विधायक का बेटा इत्यादि।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed