{"_id":"5e3289428ebc3e99f10055f4","slug":"hero-pleasure-plus-110-bs6-launched-pleasure-plus-110-features-hero-pleasure-plus-colours-and-price","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Hero Pleasure Plus 110 FI BS6 स्कूटर भारत में लॉन्च, मिलेगा 10 फीसदी ज्यादा माइलेज","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Hero Pleasure Plus 110 FI BS6 स्कूटर भारत में लॉन्च, मिलेगा 10 फीसदी ज्यादा माइलेज
Thu, 30 Jan 2020 01:14 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Thu, 30 Jan 2020 01:14 PM IST
विज्ञापन
Hero Pleasure Plus BS6
- फोटो : Hero
Hero MotoCorp (हीरो मोटोकॉर्प) ने भारत में अपना पहला BS6 मानकों वाला स्कूटर Pleasure Plus 110 FI लॉन्च कर दिया। ये स्कूटर दो वेरिएंट - स्टील व्हीलस और अलॉय व्हील्स में उपलब्ध है। इनकी दिल्ली में एक्सशोरूम कीमत क्रमशः 54,800 रुपए और 56,800 रुपये है। कंपनी ने स्कूटर की डिलीवरी शुरू कर दी है। हीरो ने अपने वाहनों को पिछले साल से ही BS4 से BS6 ईंधन उत्सर्जन मानकों के मुताबिक बदलना शुरू कर दिया था। कंपनी ने बीते साल 2019 में BS6 मानकों वाली दो मोटरसाइकल HF Deluxe BS-VI और Splendor iSmart लॉन्च की थी।
विज्ञापन
इंजन
Pleasure Plus 110 FI BS6 में 110cc का सिंगल-सिलेंडर इंजन है। इंजन को फ्यूल इंजेक्शन सिस्टम के साथ एक्ससेन्स तकनीक से लैस किया है। साथ ही एग्जॉस्ट सिस्टम को भी रिवाइज्ड किया गया है। यह इंजन 7000 rpm पर 8 bhp पावर और 5500 rpm पर 8.7 Nm पीक टॉर्क जनरेट करता है। कंपनी का दावा है कि BS4 मॉडल की तुलना में नया BS6 मॉडल 10 फीसदी ज्यादा माइलेज और एक्सेलरेशन देता है।
विज्ञापन
विज्ञापन