देश की सबसे बड़ी टू-व्हीलर निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने अपने दो नए स्कूटर Maestro Edge 125 और Pleasure Plus 110 को लांच कर दिया है। दोनों ही स्कूटर नए फीचर्स और दमदार इंजन से लैस हैं चलिए जानते हैं इनके बारे में...
Maestro Edge 125
हीरो ने Maestro Edge 125 को वेरिएंट में उतारा है, इसकी कीमत 58,500 रुपये से लेकर 62,700 तक जाती है।यह हीरो का पहला ऐसा स्कूटर है जिसमें फ्यूल इंजेक्शन तकनीक को शामिल किया है। कंपनी ने इसमें 125cc एनर्जी बूस्ट इंजन लगाया है जो 8.7 bhp की पावर और 10.2Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इतना ही नहीं इसमें i3S टेक्नोलॉजी को भी शामिल किया है।
Pleasure Plus 110
फीमेल को ध्यान में रखते हुए हीरो ने Pleasure+ 110 को पेश किया है जोकि अब पहले से ज्यादा पावरफुल है। इसमें 110 cc का इंजन लगा है जो 8bhp की पावर और 8.7Nm का टॉर्क जनरेट करता है। Pleasure+ 110 की कीमत 47,300 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) रखी है। इसमें कई अच्छे फीचर्स को शामिल किया है जैसे बैकलिट स्पीडोमीटर, फ्रंट ग्लॉवबॉक्स, साइड स्टैंड इंडिकेटर, USB चार्जर, LED बूट लैंप और इंटीग्रेटेड ब्रेकिंग सिस्टम।
इनसे होगा मुकाबला
हीरो Maestro Edge 125 का मुकाबला होंडा एक्टिवा 125 और सुजुकी एक्सेस से होगा। जबकि प्लेजर 110 का मुकाबला होंडा एक्टिवा, TVS जूपिटर से होगा। अब यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि ग्राहकों को हीरो के ये दोनों नए मॉडल कितने पसंद आते हैं।