फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मेड-इन-इंडिया Mahindra XUV300 का जलवा, अफ्रीका में बनी Global NCAP की पहली 5-स्टार सुरक्षा रेटिंग वाली कार

Fri, 29 Jan 2021 03:43 AM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 29 Jan 2021 03:43 AM IST
विज्ञापन
Mahindra XUV300 for Africa receives 5-star Global NCAP rating
India made Mahindra XUV300 becomes Global NCAP’s first five star car in Africa - फोटो : Global NCAP
Mahindra XUV300 (महिंद्रा XUV300) एसयूवी कार के सिर पर एक और सेहरा बंधा है। इस भारतीय सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को Global NCAP (ग्लोबल एनपीएपी) को 5 स्टार सुरक्षा रेटिंग हासिल हुई है और यह तमगा हासिल करने वाली दक्षिण अफ्रीका की पहली कार बन गई है। XUV300 एसयूवी को वर्ष 2020 में भारत में 5-सितारा सुरक्षा रेटिंग हासिल हुई थी। ग्लोबल एनसीएपी के भारतीय और अफ्रीकी कार्यक्रम एक जैसे मूल्यांकन प्रोटोकॉल का पालन करते हैं और उत्पादन अनुपालन समीक्षा के बाद, अब दक्षिण अफ्रीका में भी इस मॉडल के लिए रेटिंग की पुष्टि की गई है। XUV300 को भारत में बनाया गया है और दक्षिण अफ्रीका सहित विदेशों में कई बाजारों में इसका कार को निर्यात किया जाता है। 
Mahindra XUV300 for Africa receives 5-star Global NCAP rating
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra Website
टूवर्ड्स जीरो फाउंडेशन के अध्यक्ष डेविड वार्ड ने क्रैश टेस्ट रेटिंग के बारे में कहा, "सुरक्षित कारों के लिए हमारी अफ्रीका परियोजना में पहले 5-स्टार नतीजे को देखकर हमें खुशी हुई है। यह अफ्रीका में वाहन सुरक्षा के लिए एक महत्वपूर्ण क्षण है। हम महिंद्रा से निरंतर सुरक्षा प्रतिबद्धता को लेकर विशेष रूप से खुश हैं। एक्सयूवी 300 को भारत में तैयार किया गया था और वैश्विक निर्यात बाजारों के लिए सुरक्षा डिजाइन और परफॉर्मेंस में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए घरेलू भारतीय ऑटो उद्योग की क्षमता को प्रदर्शित करता है।" 
 
Mahindra XUV300 for Africa receives 5-star Global NCAP rating
Mahindra xuv300 - फोटो : For Representation Only
दक्षिण अफ्रीका के सीईओ विलियेम ग्रोएनेवाल्ड एए ने कहा, "यह #SaferCarsforAfrica (अफ्रीका के लिए सुरक्षित कार) प्रोजेक्ट के लिए एक मील का पत्थर घटना है, और यह संकेत देता है कि हमारे बाजार में वाहनों के लिए इस उत्कृष्ट रेटिंग को प्राप्त करना संभव है। हम विशेष रूप खुश है कि इस रेटिंग को अनुपालन की समीक्षा के माध्यम से हासिल किया गया है। हम इस तथ्य की सराहना करते हैं कि अफ्रीका में एक उचित मूल्य में पांच सितारा वाहन उपलब्ध है जो उपभोक्ताओं को नई कार खरीदते समय एक सुरक्षित विकल्प प्रदान करते हैं।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
Mahindra XUV300 for Africa receives 5-star Global NCAP rating
Mahindra XUV300 - फोटो : Mahindra
एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के संबंध में, Mahindra XUV300 ने ड्राइवर और यात्री के सिर और गर्दन को अच्छी सुरक्षा प्रदान की। क्रैश टेस्ट के नतीजे के मुताबिक ड्राइवर की छाती को पर्याप्त सुरक्षा मिली, जबकि यात्री की छाती को अच्छी सुरक्षा मिली। बॉडीशेल को स्थिर मूल्यांकन मिला और ज्यादा लोडिंग को सहने में सक्षम था, जबकि फुटवेल एरिया को भी स्थिर माना गया था। साइड इम्पैक्ट रेगुलेशन UN95 में, XUV300 तकनीकी आवश्यकताओं पर खरी उतरी, जिसमें फ्रंट ड्राइवर और यात्री सीट के लिए सीटबेल्ट रिमाइंडर, साथ ही ABS शामिल थे। 
विज्ञापन
Mahindra XUV300 for Africa receives 5-star Global NCAP rating
Mahindra XUV300 - फोटो : For Representation Only
चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन के मामले में, तीन वर्षीय बच्चे की सीट टक्कर के दौरान अत्यधिक अग्रगामी गति को रोकने में सक्षम थी, जिससे परीक्षण के परिणामों के अनुसार, छाती को उचित सुरक्षा मिली। 18 महीने के डमी (पुतले) चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम को ISOFIX और सपोर्ट लेग के साथ लगाया गया था, और 1.5 साल के क्रैश टेस्ट डमी को अच्छी सुरक्षा प्रदान की। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed