फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   fact check fake news alert, truth behind minister nitin gadkari message 12 hrs toll slip charges

जानें क्या है नितिन गडकरी के 12 घंटे की टोल पर्ची वाले मैसेज की सच्चाई, पढ़ें पूरी खबर

Sat, 15 Jun 2019 04:54 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Sat, 15 Jun 2019 04:54 PM IST
विज्ञापन
fact check fake news alert, truth behind minister nitin gadkari message 12 hrs toll slip charges
toll tax bihar

व्हाट्सअप और सोशल मीडिया पर रोजाना ही कई तरह के फर्जी मैसेजेज वायरल होते रहते हैं। कई लोग जाने-अनजाने में इन पर भरोसा करके सामने वाले से झगड़ा तक कर लेते हैं, लेकिन जब असलियत से सामना होता है, तो बेज्जती के साथ पछताना अलग पड़ता है। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक मैसेज वायरल हो रहा है, जिसमें  केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की तरफ से कहा जा रहा है कि टोल प्लाजा पर सिंगल या डबल साइड की जगह 12 घंटे की पर्ची कटवाने के लिए कहा जाता है।

विज्ञापन

12 घंटे में वापसी पर नहीं लगेगा टोल

fact check fake news alert, truth behind minister nitin gadkari message 12 hrs toll slip charges
Toll 12 HRS viral Message - फोटो : AmarUjala

इस मैसेज में एक न्यूज पेपर की कटिंग शेयर की जाती है, जिसमें कहा जाता है “अगर आप टोल प्लाजा पर पर्ची कटवाते हो, तो टोलकर्मी पूछता है कि एक साइड की दूं या दोनों साइड की। तो मित्रो मैं आपको बता दूं कि आप उन्हें कहें कि पर्ची 12 घंटे की दो, न की डबल या सिंगल साइड। अगर आप 12 घंटे में वापस आ सकते हो, तो आपको कोई टोल नहीं लगेगा।। पर्ची पर समय भी लिखा होता है”।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

आगे पढ़ें सच्चाई

fact check fake news alert, truth behind minister nitin gadkari message 12 hrs toll slip charges
whatsapp

हमें भी ये मैसेज मिला और हमने इसकी सच्चाई पता करने की ठानी। इस मैसेज को बनाने वाली लोग इतने शातिर हैं, कि मैसेज को अखबार की कटिंग का रूप दे दिया, ताकि भोलभाली जनता को भरोसा में लिया जा सके। लेकिन जिस तरह से ये मैसेज व्हाट्सअप, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है इससे लगता है कि शातिर अपनी करतूत में सफल हो गए हैं।
 

विज्ञापन

लोगों की नहीं हो रही सुनवाई

fact check fake news alert, truth behind minister nitin gadkari message 12 hrs toll slip charges
Twitter - फोटो : Twitter

ट्विटर पर भी लोग केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी, राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को टैग करके शिकायत कर रहे हैं कि टोलकर्मी 12 घंटे की बात से इंकार करते हुए उनकी पर्ची काट रहे हैं। लेकिन लोगों की शिकायतों की कोई सुनवाई नहीं हो रही, साथ ही कोई इसे सच बता रहा है, तो कोई झूठ।
 

नहीं है ऐसा कोई आदेश

fact check fake news alert, truth behind minister nitin gadkari message 12 hrs toll slip charges
nitin gadkari

हमनें इस मैसेज की सच्चाई जानने के लिए पता किया तो भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण यानी एनएचएआई ने इस बारे में कोई भी आदेश नहीं दिया है। वहीं केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय की तरफ से कोई भी ऐसा आदेश जारी नहीं किया गया है। साथ ही, केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी इस संबंध में कोई आदेश नहीं दिया है। वहीं उनके मंत्रालय ने 28 दिसंबर 2018 में एक बयान जारी करके इसे गलत बताते हुए कहा था कि 12 घंटे की पर्ची देने का नियम नहीं है।   
 




 

सिंगल जर्नी का बेस रेट

fact check fake news alert, truth behind minister nitin gadkari message 12 hrs toll slip charges
TOLL TAX - फोटो : amar ujala

मंत्रालय का कहना है कि 5 दिसंबर 2008 को जारी टोल वसूली नियमों के तहत टोल प्लाजा से गुजरने वाली गाड़ियों से 3 तरह के चार्ज लिए जाते हैं। सिंगल जर्नी, रिटर्न जर्नी और मंथली पास। रिटर्न जर्नी की पर्ची 24 घंटे के भीतर आने-जाने के लिए होती है। वहीं रिटर्न जर्नी का किराया सिंगल जर्नी से डेढ़ गुना होता है।    

सिंगल जर्नी का बेस रेट

  • कार, जीप, वैन और लाइट मोटर व्हीकल – 0.65 रुपये प्रति किमी
  • लाइट कमर्शियल व्हीकल, लाइट गुड्स व्हीकल और मिनी बस – 1.05 रुपये प्रति किमी
  • बस या ट्रक – 2.20 रुपये प्रति किमी
  • हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी, अर्थ मूविंग इक्विपमेंट या मल्टी एक्सल व्हीकल – 3.45 रुपये प्रति किमी
  • ओवरसाइज्ड व्हीकल – 4.20 रुपये प्रति किमी
     
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed