{"_id":"5f0b37b78ebc3e63d70454dc","slug":"elon-musk-tesla-model-3-launch-date-in-india-tesla-model-3-release-in-india-tesla-model-3-price-launch-in-india-tesla-electric-car-electric-vehicles-in-india","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Tesla Model 3 सेडान कार भारत में जल्द हो सकती है लॉन्च, एलन मस्क ने जताई उम्मीद","category":{"title":"Auto News","title_hn":"ऑटो न्यूज़","slug":"auto-news"}}
Tesla Model 3 सेडान कार भारत में जल्द हो सकती है लॉन्च, एलन मस्क ने जताई उम्मीद
Sun, 12 Jul 2020 09:48 PM IST
अमर शर्मा
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अमर शर्मा
Updated Sun, 12 Jul 2020 09:48 PM IST
सार
- दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला ने CEO ट्विटर पर इस सवाल का जवाब दे रहे थे।
- मस्क ने इशारा किया कि भारत में अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक सेडान कार Model 3 (मॉडल 3) को लॉन्च कर सकते हैं।
विज्ञापन
Tesla Model 3
- फोटो : For Representation Only
विस्तार
अमेरिका की दिग्गज इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी Tesla (टेस्ला) के चाहनेवाले दुनिभाभर में हैं। भारत में भी टेस्ला के कारों की दीवानगी कम नहीं है। लेकिन भारत में टेस्ला के शानदार इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री शुरू नहीं हो सकी है। हालांकि कुछ दिनों पहले टेस्ला ने भारत में अपना एक शोरूम खोलने की कोशिशें की थी लेकिन उसे कामयाबी नहीं मिल सकी थी।
विज्ञापन
हालांकि दुनिया की सबसे बड़ी इलेक्ट्रिक कार निर्माता टेस्ला ने कहा है कि वह जल्द ही भारत में अपनी फ्लैगशिप इलेक्ट्रिक सेडान कार Model 3 (मॉडल 3) को लॉन्च करने के बारे में सोच सकती है। कम से कम टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने ऐसे संकेत दिए हैं कि भारत में वे जल्द ही अपनी इलेक्ट्रिक कार को लॉन्च कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
एलन मस्क ट्विटर पर एक यूजर के सवाल का जवाब दे रहे थे। अरविंद गुप्ता ने ट्विटर पर मस्क से सवाल पूछा, "डियर एलन मस्क, भारत में टेस्ला 3 के आने की उम्मीद कब तक है? इसे बुक किए हुए चार साल से ज्यादा का समय बीत गया है।"
Dear @elonmusk when is the Tesla3 expected in India? Booked over 4 years ago!! https://t.co/MGdLsLbYzM
— Arvind Gupta (@buzzindelhi) July 10, 2020
टेस्ला के सीईओ ने जवाब दिया, "क्षमा करें, उम्मीद है कि जल्द ही होना चाहिए!"
एलन मस्क के इस जवाब से ऐसी संभावना जताई जा रही है कि टेस्ला की कारें जल्द ही भारत की सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी।
Model 3 सेडान कार की फुल चार्जिंग पर 650 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है। जबकि मौजूदा सबसे बुनियादी वर्जन की कार की रेंज लगभग 450 किलोमीटर है, इसकी कीमत 323,800 युआन (लगभग 35 लाख रुपये) से शुरू होती है।
Sorry, should hopefully be soon!
— Elon Musk (@elonmusk) July 10, 2020
एलन मस्क के इस जवाब से ऐसी संभावना जताई जा रही है कि टेस्ला की कारें जल्द ही भारत की सड़कों पर दौड़ती नजर आएंगी।
Model 3 सेडान कार की फुल चार्जिंग पर 650 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय कर सकती है। जबकि मौजूदा सबसे बुनियादी वर्जन की कार की रेंज लगभग 450 किलोमीटर है, इसकी कीमत 323,800 युआन (लगभग 35 लाख रुपये) से शुरू होती है।
टेस्ला ने अभी तक भारत या दक्षिण एशिया के किसी भी देश में अपनी कोई इलेक्ट्रिक कार लॉन्च नहीं की है। एशियाई के अगर किसी बाजार में टेस्ला की मौजूदगी है तो वह चीन है। टेस्ला ने अमेरिका के बाहर अपना एकमात्र परिचालन कारखाना चीन में बनाया और कुछ ही समय में वहां के इलेक्ट्रिक व्हीकल निर्माताओं के बीच अपनी पैठ बना ली है। टेस्ला अब तक चीन में मॉडल 3 सेडान का उत्पादन कर रही है, और चीन की गीगाफैक्ट्री में अपने मॉडल वाई क्रॉसओवर का उत्पादन करने की योजना बना रही है।