फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मिलिए डुकाटी की कार से ज्यादा कीमत वाली मोटरसाइकिलों से

Fri, 05 May 2017 01:29 PM IST
Updated Fri, 05 May 2017 01:29 PM IST
विज्ञापन
ducati announces new prices for upcoming bikes in india
डुकाटी

डुकाटी ने अपने पांच नई मोटरसाइकिलों-मल्टीस्ट्राडा 950, मोन्सटर 797, सुपरस्पोर्ट, स्क्रैम्बलर डेजर्ट स्लेड और स्क्रैम्बलर कैफे रेसर के इस साल लॉन्च करने की योजना का खुलासा कर दिया है। इन मोटरसाइकिलों की कीमत 7.8 लाख रुपये से 12.10 लाख रुपये एक्सशोरूम मुंबई रखी जाएगी। इन सभी मोटरसाइकिलों को कंपनी जून और जुलाई में लॉन्च करेगी।

ducati announces new prices for upcoming bikes in india
डुकाटी

लॉन्च होने जा रही डुकाटी की मोटरसाइकिलों में सबसे महंगी होगी सुपर स्पोर्ट। डुकाटर सुपरस्पोर्ट में 937 सीसी का ट्विन सिलेंडर इंजन लगा है जो कि 113 एचपी की शक्ति देता है। इसकी कीमत 12.10 लाख रुपये एक्सशोरूम मुंबई होगी। हालांकि यह एक स्टैंडर्ड सुपरस्पोर्ट होगी आपको ज्यादा फीचरस इसके एस वेरिएंट में मिलेगा जिसकी कीमत डेढ़ लाख रुपये अधिक होगी। 

ducati announces new prices for upcoming bikes in india
डुकाटी

नई एंट्री लेवल छोटे इंजन वाली डुकाटी मल्टीस्ट्राडा 950 उतनी सशक्त तो नहीं है जितनी इसकी बड़ी मोटरसाइकिल 1200 सीसी इंजन वाली है पर लेकिन यह अपनी योग्यता के साथ अपना काम करती है। इसकी कीमत को कम रखने के लिए कंपनी ने इसमें कई सारे इलेक्ट्रॉनिक्स को कम करके इसकी कीमत 11. 90 लाख रुपये एक्सशोरूम मुंबई है। यह मोटरसाइकिल मल्टीस्ट्राडा 1200 से 3 लाख रुपये तक सस्ती होगी। इसका सीधा मुकाबला ट्राएंफ की लोकप्रिय टाइगर 800 सीरीज से होगा। यह मोटरसाइकिल एडवेंचर टूरिंग इंथ्यूजियास्ट काफी उत्साहित हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
ducati announces new prices for upcoming bikes in india
डुकाटी

स्क्रैंबलर के दो नए वेरिएंट डेजर्ट स्लेड और कैफे रेसर की कीमत 9.33 लाख रुपये एक्सशोरूम मुंबई होगी। इसका मतलब है कि यह एंट्री लेवल मॉडल से ढाई लाख रुपये महंगी होगी पर इसमें आपको फीचर्स बहुत सारे मिलेंगे। डुकाटी स्क्रैंबलर कैफे रेसर एक हाई परफॉर्मेंस स्‍ट्रीट बाइक है जिसे 60 और 70 के दशक में इसकी अरबन राइडिंग स्टाइल के वजह से काफी लोकप्रियता मिली थी। बढ़िया ग्राउंड क्लीयरेंस के साथ ये दोनों ही मोटरसाइकिलें भारतीय परिवेश के हिसाब से काफी सक्षम हैं।

विज्ञापन
ducati announces new prices for upcoming bikes in india
डुकाटी

इस लिस्ट में सबसे ज्यादा अफोर्डेबल मोटरसाइकिल होगी 797 जिसकी कीमत 8.07 लाख रुपये एक्सशोरूम मुंबई होगी जो कि मॉन्सटर 821 से लगभग 2 लाख रुपये  सस्ती होगी। इसमें 803 सीसी का एल ट्विन इंजन लगा है जो कि 75 एचपी की शक्ति और 68.9 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed