फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Auto News ›   car insurance premium pay as you drive car insurance pay as you drive insurance india bharti axa general insurance policybazaar sandbox project

अब जितनी गाड़ी चलाओ उतना ही भरो इंश्योरेंस प्रीमियम, इस कंपनी ने लांच की ये नई पॉलिसी

Thu, 30 Apr 2020 02:18 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 30 Apr 2020 02:18 PM IST
सार

अगर आप के लिए एक से ज्यादा गाड़ियां हैं या अपनी कार के इस्तेमाल की बजाए सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करना ज्यादा सहूलियत भरा समझते हैं, ऐसे में अब आपको अपने वाहन के बीमा प्रीमियम पर ज्यादा नहीं खर्च करना पड़ेगा। ऐसे लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखकर अब एक नई पॉलिसी आई है। 
 

विज्ञापन
car insurance premium pay as you drive car insurance pay as you drive insurance india bharti axa general insurance policybazaar sandbox project
car insurance

विस्तार

निजी गैर-जीवन बीमा कंपनी Bharti AXA General Insurance (भारती एक्सा जनरल इंश्योरेंस) ने बुधवार को प्रमुख सैंडबॉक्स प्रोजेक्ट के तहत निजी कार मालिकों के लिए उपयोग के आधार पर मोटर बीमा पॉलिसियों को बेचने के लिए अग्रणी वेब एग्रीगेटर PolicyBazaar.com (पॉलिसीबाजार डॉट कॉम) के साथ अपनी साझेदारी की घोषणा की है। भारती एक्सा अब इस ऑनलाइन मंच के जरिए कार बीमा पॉलिसी बेचेगी। 
विज्ञापन

'पे एज यू ड्राइव' के रूप में जानी जानेवाली, उपयोग आधारित मोटर बीमा पॉलिसी में, ग्राहकों को इस आधार पर इंश्योरेंस का प्रीमियम भरना होता है कि उनकी गाड़ी कितने किलोमीटर चलती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस उत्पाद के तहत, ग्राहक एक वर्ष की अवधि के लिए वाहन की तय की जाने वाली अनुमानित दूरी के बारे में पहले बताना होता है। उसके आधार पर कंप्यूरीकृत प्रणाली से प्रीमियम की राशि तय की जाएगी। ग्राहक अपने उपयोग की जरूरत के अनुसार तीन स्लैब - 2500 किमी, 5000 किमी और 7500 किमी में से कोई एक चुन सकता है।
विज्ञापन

PolicyBazaar.com से आप तीन आसान चरणों में इस नई इंश्योरेंस पॉलिसी को खरीद सकते हैं: 
  • ग्राहकों को अपने यूज के हिसाब से तीन उपलब्ध स्लैब में से एक को चुनना होगा। 
  • उन्हें ओडोमीटर की रीडिंग, केवाईसी डिटेल्स और ग्राहकों का सहमति फॉर्म भरना होगा। 
  • प्री-डिक्लेयर्ड स्लैब के मुताबिक प्रीमियम के आधार पर ओन डैमेज प्रीमियम की गणना होगी। 

Bharti AXA General Insurance के मैनेजिंग डायरेक्टर और सीइओ संजीव श्रीनिवासन ने कहा कि इस पॉलिसी के तहत ग्राहक कवरेज पीरियड के बीच में भी अधिक किलोमीटर के स्लैब को चुन सकते हैं। 

इस साझेदारी की घोषणा करते हुए श्रीनिवासन ने कहा , ''सैंडबॉक्स परियोजना के तहत ‘Pay As You Drive’ मोटर इंश्योरेंस पॉलिसी की बिक्री के लिए PolicyBazaar.com के साथ पार्टनरशिप को लेकर हम खुश हैं। कार पुलिंग और वर्क फ्रॉम होम के उभरते कल्चर को देखते हुए यूज पर आधारित मोटर इंश्योरेंस कार मालिकों के लिए बहुत उचित प्रोडक्ट है, जहां वे कार के यूजेज के हिसाब से प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं।'' 

इस साझेदारी के बारे में PolicyBazaar.com के सीइओ सर्ववीर सिंह ने कहा, "हमारे प्लेटफॉर्म पर Bharti AXA के 'Pay As You Drive' उत्पाद के लांच को लेकर हम बहुत उत्साहित हैं। हमारा मानना है कि इस तरह के नए प्रकार के उत्पाद इंडस्ट्री को आगे ले जाएंगे। हमें इस बात को लेकर खुशी है कि Bharti AXA ने इस दिशा में आगे बढ़ते हुए IRDAI द्वारा पेश Sandbox के तहत यह उत्पाद पेश किया है।" 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed