फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Tata Nexon EV खरीदने पर SBI दे रही है डबल फायदा, जानें क्या है स्कीम

Mon, 31 Aug 2020 07:26 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Mon, 31 Aug 2020 07:26 PM IST
विज्ञापन
Book Tata Nexon EV on YONO and get free Home Charge installation tata nexon ev sbi offer sbi car loan tata nexon ev car loan
Tata Nexon EV ZConnect App - फोटो : For Refernce Only
कोरोना काल में सोशल डिस्टेंसिंग और व्यक्तिगत स्वच्छता महामारी से बचाव का बहुत जरूरी पहलू है। इसके मद्देनजर हाल के दिनों में एक बार फिर गाड़ियों की मांग में तेजी देखी जा रही है। ऑटोमोबाइल कंपनियां ग्राहकों को लुभाने और अपने वाहनों की बिक्री बढ़ाने के लिए कई आकर्षक ऑफर्स पेश कर रही हैं। ऐसे में देश का सबसे बड़ा बैंक State Bank of India (SBI) (भारतीय स्टेट बैंक) अपने ग्राहकों को कार खरीदने पर विशेष ऑफर लेकर आई है। 
Book Tata Nexon EV on YONO and get free Home Charge installation tata nexon ev sbi offer sbi car loan tata nexon ev car loan
Tata Nexon EV charge - फोटो : Tata Motors
Tata Nexon EV पर ऑफर
Tata Motors (टाटा मोटर्स) की कार खरीदने पर SBI आकर्षक ऑफर ले कर आया है। इस ऑफर के तहत Tata Nexon EV (टाटा नेक्सन ईवी) कार खरीदने पर अब पर आपको मुफ्त होम चार्जर मिल सकता है। इसके साथ ही कार लोन पर आकर्षक ब्याज दर का लाभ उठाया जा सकता है। 
Book Tata Nexon EV on YONO and get free Home Charge installation tata nexon ev sbi offer sbi car loan tata nexon ev car loan
Tata Nexon EV - फोटो : Tata Motors
एसबीआई का ऑफर
एसबीआई ने सोशल मीडिया ट्विटर पर अपने हैंडल से यह जानकारी साझा की है कि अगर आप टाटा नेक्सन ईवी बुक करते हैं तो आपको कई आकर्षक ऑफर मिलेंगे। ऑफर के तहत ग्राहकों के घर में होम चार्जर इंस्टॉल किया जाएगा और यह बिल्कुल मुफ्त होगा। इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की बैटरी चार्ज करने के लिए घर में लगाए जाने वाला चार्जर होम चार्जर कहलाता है। एसबीआई ये चार्जर घर में मुफ्त इंस्टॉल करा कर देगी। आमतौर पर इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी चार्ज कराने के लिए चार्जिंग स्टेशन जाना पड़ता है। चार्जिंग की सुविधा घर पर ही उपलब्ध हो जाने से बाहर जाकर बैटरी चार्ज करने की निर्भरता खत्म हो जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Book Tata Nexon EV on YONO and get free Home Charge installation tata nexon ev sbi offer sbi car loan tata nexon ev car loan
Tata Nexon EV India - फोटो : Social Media
आकर्षक दरों पर ऑटो लोन 
भारतीय स्टेट बैंक अपने ग्राहकों को ऑफर के तहत Tata Nexon EV कार खरीदने पर बेहद आकर्षक दरों पर ऑटो लोन उपलब्ध करा रहा है। ग्राहकों को नेक्सन ईवी कार खरीदने पर बैंक सिर्फ 7.50 फीसदी की ब्याज दर पर Auto loan (ऑटो लोन) दे रही है। बता दें कि एसबीआई से ऑटो लोन लेने पर ग्राहकों को 7.75 से 8.10 फीसदी तक के ब्याज दर पर लोन मिलता है। यानी टाटा नेक्सन ईवी की खरीद पर 0.25 फीसदी कम ब्याज दर पर लोन मिल जाएगा। बैंक लोन देने के लिए प्रोसेसिंग फीस भी नहीं ले रही। 
विज्ञापन
Book Tata Nexon EV on YONO and get free Home Charge installation tata nexon ev sbi offer sbi car loan tata nexon ev car loan
Tata Nexon EV - फोटो : Tata Motors
ऐसे मिलेगा सस्ता कार लोन
एसबीआई के ग्राहकों को Tata Nexon EV कार की बुकिंग के लिए अपने स्मार्टफोन पर एसबीआई का YONO App (योनो एप) इंस्टॉल करना होगा। इसके बाद योनो एप पर ग्राहक को रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा। अगर आप एसबीआई की इंटरनेट बैंकिग का इस्तेमाल करते हैं, तो यूजर नेम, पासवर्ड और रेफरल कोड डालकर जमा करना पड़ेगा। इस तरह ग्राहक का रजिस्ट्रेशन पूरा हो जाएगा। लेकिन अगर एसबीआई ग्राहक इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो इस स्थिति में ग्राहक को अपने एटीएम कार्ड की डिटेल्स दर्ज करनी होगी। अगर ग्राहक एसबीआई का एटीएम कार्ड भी इस्तेमाल नहीं करते हैं, तो उन्हें अपने बैंक के ब्रांच जाकर संपर्क करना होगा तभी योनो एप का फायदा उठा सकेंगे। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed