अरुण ग्रह के बारे में आपने जरूर सुना होगा, जिसे अंग्रेजी में यूरेनस भी कहा जाता है। व्यास के आधार पर यह सौरमंडल का तीसरा बड़ा और द्रव्यमान के आधार पर चौथा बड़ा ग्रह है। इस ग्रह पर मिट्टी पत्थर के बजाय अधइकतर गैस है, जिस वजह से इसे गैस दानव भी कहा जाता है। सौरमंडल में यह पहला ऐसा ग्रह है, जिसे टेलिस्कोप से ढूंढा गया था। आज हम आपको अरुण ग्रह के बारे में कुछ ऐसी रोचक बातें बताएंगे, जिसे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।
{"_id":"5f4c9ff6791747310d7ed767","slug":"mysterious-and-interesting-facts-about-uranus-planet","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्या सच में इस ग्रह पर 42 साल तक दिन और 42 साल तक होती है रात?","category":{"title":"Bizarre News","title_hn":"हटके खबर","slug":"bizarre-news"}}
क्या सच में इस ग्रह पर 42 साल तक दिन और 42 साल तक होती है रात?
Mon, 31 Aug 2020 06:31 PM IST
नवनीत राठौर
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नवनीत राठौर
Updated Mon, 31 Aug 2020 06:31 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
- आपको यह जानकर बेहद ही हैरानी होगी कि अरुण पर 42 साल तक रात और 42 साल तक दिन होता है। इसका कारण यह है कि अरुण पर दोनों में से एक पोल यानी ध्रुव लगातार 42 साल तक सूर्य के सामने और दूसरा अंधकार में होता है।
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : सोशल मीडिया
- अरुण अपने अक्ष पर 98 डिग्री तक झुका हुआ है। यही कारण है कि यहां मौसम बहुत ही असामान्य रहता है। यहां हमेशा तूफान जैसा माहौल बना रहता है। यहां हवाएं काफी तेज चलती रहती हैं जो अधिकतम 900 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार तक पहुंच जाती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- अरुण यानी यूरेनस अपने अक्ष पर करीब 17 घंटे में एक चक्कर पूरा कर लेता है। इसका सीधा-सीधा मतलब है कि यूरेनस पर एक दिन मात्र 17 घंटे का ही होता है। यहां का एक साल पृथ्वी के 84 साल के बराबर होता है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
- अरुण ग्रह सूर्य से लगभग तीन अरब किलोमीटर दूर है। यही वजह है कि यह ग्रह बहुत ही ठंडा है। यहां का औसत तापमान -197 डिग्री सेल्सियस होता है। वैज्ञानिकों के मुताबिक, अरुण का न्यूनतम तापमान -224 डिग्री सेल्सियस देखा गया है।