कारों में छह एयरबैग पर कार निर्माताओं और सरकार के बीच भले ही सहमति ना बन पाई हो लेकिन केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय गंभीर है। मंत्रालय की ओर से लोगों में छह एयरबैग वाली कारों के प्रति जागरूकता लाने के लिए एक विज्ञापन जारी किया है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी सोशल मीडिया पर इसे शेयर किया है। एड को शेयर करने के साथ केंद्रीय मंत्री ने लिखा कि 6 एयरबैग वाले गाड़ी से सफर कर जिंदगी को सुरक्षित बनाएं।
अक्षय कुमार बने पुलिसकर्मी
2 of 4
छह एयरबैग वाली कार का महत्व बताते हुए अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
एक मिनट के विज्ञापन में बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने ट्रैफिक पुलिसकर्मी की भूमिका निभाई है। विज्ञापन में एक लड़की की शादी के बाद विदाई को दिखाया गया है जिसमें लड़की अपने पिता की ओर से दी गई कार में बैठकर रोती हुई दिखाई दे रही है। तभी अक्षय कुमार वहां आते हैं और दुल्हन के पिता को बताते हैं कि इस कार में छह एयरबैग नहीं हैं, ऐसे में बेटी रोएगी नहीं तो क्या हंसेगी। मजाकिया अंदाज के साथ बनाए गए इस विज्ञापन को इसलिए बनाया गया है जिससे जनता को छह एयरबैग वाली कारों के प्रति जागरूक हो पाए।
छह एयरबैग पर सरकार कर चुकी है फैसला
3 of 4
छह एयरबैग वाली कार का महत्व बताते हुए अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी संसद में जानकारी दे चुके हैं कि सरकार फैसला कर चुकी है कि कारों में कम से कम छह एयरबैग जरूरी किए जाएंगे। इसके नोटिफिकेशन के लिए एक अक्टूबर 2022 की तारीख तय की गई थी लेकिन अभी तक इसे जारी नहीं किया गया है।
हर साल होते हैं पांच लाख हादसे
4 of 4
छह एयरबैग वाली कार का महत्व बताते हुए अक्षय कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
गडकरी ये भी बता चुके हैं कि एक एयरबैग की कीमत 800 रुपये है। उन्होंने ये भी बताया है कि हर साल देश में पांच लाख सड़क हादसे होते हैं जिनमें डेढ़ लाख लोगों की मौत हो जाती है। अभी तक कारों में दो एयरबैग जरूरी हैं लेकिन सरकार के इस फैसले के बाद कारें और सुरक्षित हो जाएंगी।