फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

2022 Mahindra Scorpio-N AT: महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन ऑटोमैटिक और 4X4 ट्रिम्स हुई लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Fri, 22 Jul 2022 03:34 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 22 Jul 2022 03:34 PM IST
सार

Mahindra ने आखिरकार नई Scorpio-N के ऑटोमैटिक वैरिएंट और टॉप-स्पेक 4X4 ट्रिम्स की कीमतों का खुलासा कर दिया है। Mahindra Scorpio-N (महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन) को पिछले महीने भारत में 11.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था।

विज्ञापन
2022 Mahindra Scorpio-N AT Launched Mahindra launches automatic variants and top-spec 4X4 trims of Scorpio-N
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
Mahindra ने आखिरकार नई Scorpio-N के ऑटोमैटिक वैरिएंट और टॉप-स्पेक 4X4 ट्रिम्स की कीमतों का खुलासा कर दिया है। Mahindra Scorpio-N (महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन) को पिछले महीने भारत में 11.99 लाख रुपये की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत पर लॉन्च किया गया था। हालांकि, टॉप-स्पेक वैरिएंट की कीमतें अब एक्स-शोरूम 23.90 लाख रुपये तक जाती हैं। 
2022 Mahindra Scorpio-N AT Launched Mahindra launches automatic variants and top-spec 4X4 trims of Scorpio-N
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
नई 2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन को पांच ट्रिम लेवल - Z2, Z4, Z6, Z8 और Z8 L में पेश किया गया है, जो कई वैरिएंट्स में आते हैं। स्कॉर्पियो-एन की कीमतें बेस-स्पेक Z2 पेट्रोल एमटी के लिए 11.99 लाख रुपये से शुरू होती हैं और यह टॉप-स्पेक Z8 L डीजल 4WD AT वैरिएंट के लिए 23.90 लाख रुपये तक जाती है। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम की हैं। कंपनी ने कहा है कि ये इंट्रोडक्ट्री कीमतें हैं। यानी भविष्य में इनमें इजाफा किया जा सकता है। 
2022 Mahindra Scorpio-N AT Launched Mahindra launches automatic variants and top-spec 4X4 trims of Scorpio-N
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
वैरिएंट्स के आधार पर कीमतें
2022 महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन की वैरिएंट्स के आधार पर एक्स-शोरूम कीमतें रुपये में: 
 
वैरिएंट पेट्रोल MT पेट्रोल AT डीजल 2WD MT डीजल 4WD MT डीजल 2WD AT डीजल 4WD AT
Z2 11.99 लाख 12.49 लाख – 
Z4 13.49 लाख 15.45 लाख 13.99 लाख 16.44 लाख 15.95 लाख 18.40 लाख
Z6 14.99 लाख 16.95 लाख
Z8 16.99 लाख 18.95 लाख 17.49 लाख 19.94 लाख 19.45 लाख 21.90 लाख
Z8 L 18.99 लाख 20.95 लाख 19.49 लाख 21.94 लाख 21.45 लाख 23.90 लाख
विज्ञापन
विज्ञापन
2022 Mahindra Scorpio-N AT Launched Mahindra launches automatic variants and top-spec 4X4 trims of Scorpio-N
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
बुकिंग और डिलीवरी
इसके अलावा, 6-सीटर वैरिएंट की कीमत 20,000 रुपये ज्यादा होगी। इसके लिए देश भर में टेस्ट ड्राइव शुरू हो गई है। इस एसयूवी को खरीदने के इच्छुक खरीदार इसे 30 जुलाई से आधिकारिक तौर पर ऑनलाइन या अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर बुक कर सकते हैं। महिंद्रा का कहना है कि नई स्कॉर्पियो-एन की डिलीवरी इस त्योहारी सीजन में शुरू होगी।
विज्ञापन
2022 Mahindra Scorpio-N AT Launched Mahindra launches automatic variants and top-spec 4X4 trims of Scorpio-N
Mahindra Scorpio N - फोटो : Mahindra
इंजन और पावर
नई महिंद्रा स्कॉर्पियो-एन में एमस्टैलियन पेट्रोल इंजन है जो 200 PS का पावर और 380 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। दूसरा ऑप्शन एमहॉक डीजल इंजन है जो 175 PS का पावर और 400 Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। ट्रांसमिशन विकल्पों में 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स और महिंद्रा के 4 XPLOR 4WD सिस्टम के साथ 6-स्पीड टॉर्क-कन्वर्टर एटी शामिल हैं।

पहली बार मिली यह टेक्नोलॉजी
अपने सेगमेंट में यह पहली एसयूवी है जिसमें शिफ्ट-बाय-केबल टेक्नोलॉजी दी गई है। इसके साथ ही यह एसयूवी अपने सेगमेंट में सबसे कम CO2 उत्सर्जन करने वाला वाहन भी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed