फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

BMW 5 Series 50 Jahre M Edition: बीएमडब्ल्यू ने भारत में लॉन्च किया स्पेशल एडिशन, जानें कीमत और शानदार फीचर्स

Thu, 21 Jul 2022 06:36 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Thu, 21 Jul 2022 06:36 PM IST
सार

BMW India (बीएमडब्ल्यू इंडिया) ने BMW M GmbH (बीएमडब्ल्यू एम जीएमबीएच) की 50 वीं वर्षगांठ के मौके पर, देश में 5 सीरीज 50 Jahre M Edition (50 जहरे एम एडिशन) कार लॉन्च किया है।

विज्ञापन
BMW 5 Series 50 Jahre M Edition Launched in India Check Price features Specifications Details in Hindi
BMW 5 Series 50 Jahre M Edition - फोटो : BMW India
BMW India (बीएमडब्ल्यू इंडिया) ने BMW M GmbH (बीएमडब्ल्यू एम जीएमबीएच) की 50 वीं वर्षगांठ के मौके पर, देश में 67.50 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत पर 5 सीरीज 50 Jahre M Edition (50 जहरे एम एडिशन) कार लॉन्च किया है। BMW 530i M Sport 50 Jahre M Edition (बीएमडब्ल्यू 530आई एम स्पोर्ट 50 जहरे एम एडिशन) एक पेट्रोल इंजन के साथ आता है और कंपनी के चेन्नई प्लांट में स्थानीय रूप से बनाया जाएगा। वाहन निर्माता ने इस एक्सक्लूसिव मॉडल के लिए ऑनलाइन बुकिंग भी शुरू कर दी है। इस कार की सिर्फ 10 यूनिट्स की बिक्री की जाएगी। 


इंजन और स्पीड
BMW 5 Series '50 Jahre M Edition' मॉडल में ट्विनपावर टर्बो टेक्नोलॉजी मिलती है। इससे कार का 2-लीटर 4-सिलेंडर पेट्रोल इंजन 252 hp का अधिकतम आउटपुट और 350 Nm का पीक टॉर्क जेनेरट करता है। यह कार 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार महज 6.1 सेकेंड में पकड़ लेती है। 
BMW 5 Series 50 Jahre M Edition Launched in India Check Price features Specifications Details in Hindi
BMW 5 Series 50 Jahre M Edition - फोटो : BMW India
लुक और डिजाइन
एक्सटीरियर लुक के मामले में, BMW 5 Series '50 Jahre M Edition' को ऑल-ब्लैक किडनी ग्रिल और अलॉय व्हील के साथ एक स्पोर्टियर डिजाइन मिलता है। किडनी ग्रिल के ऊपर '50 इयर्स ऑफ एम' डोर प्रोजेक्टर के साथ आइकॉनिक M एम्ब्लेम दिया गया है। ये रेसिंग टच के साथ क्लासिक 'बीएमडब्ल्यू मोटरस्पोर्ट' लोगो से प्रेरित हैं। M एम्ब्लेम वाहन के आगे और पीछे के लोगो के साथ-साथ व्हील हब कैप में भी दिया गया है।

बीएमडब्ल्यू लेसरलाइट 650 मीटर तक रोशनी देती है और एम लाइट्स शैडोलाइन इसे और पावरपुल बनाते हैं, जो हेडलैम्प्स के चारों ओर एक गहरा रंग प्रदान करता है। इसके आकर्षक व्हील आर्च से कार के साइड प्रोफाइल काफी शानदार और डायनैमिक लगता है। जबकि पीछे की तरफ एक नया एल आकार का हल्का ग्राफिक दिया गया है जो टेललाइट से त्रि-आयामी रूप में निकलता है। 
BMW 5 Series 50 Jahre M Edition Launched in India Check Price features Specifications Details in Hindi
BMW 5 Series 50 Jahre M Edition - फोटो : BMW India
इंटीरियर
इंटीरियर की बात करें तो,  BMW 5 Series '50 Jahre M Edition' में एक ड्राइवर-केंद्रित कॉकपिट है जो ड्राइविंग के आनंद के लिए एक आदर्श वातावरण देता है। कार की स्पोर्ट्स सीटों में चमड़े के कवर और एम रंगों में सिलाई के साथ सीट बेल्ट मिलते हैं। स्टीयरिंग व्हील में भी लेदर कवर और खास ट्रिम स्ट्रिप्स वाहन के स्पोर्टी एक्सपीरियंस को बढ़ाते हैं।

शानदार फीचर्स
बीएमडब्ल्यू लाइव कॉकपिट प्रोफेशनल में बीएमडब्ल्यू ऑपरेटिंग सिस्टम 7.0 और 3डी नेविगेशन, 12.3 इंच का फुल डिजिटल इंस्ट्रूमेंट डिस्प्ले, एक अन्य 12.3 इंच का कंट्रोल डिस्प्ले और बीएमडब्ल्यू वर्चुअल असिस्टेंट है। बीएमडब्ल्यू जेस्चर कंट्रोल के साथ, वाहन कई कार्यों के लिए 6 पूर्व-निर्धारित हाथ के मूवमेंट को पहचानता है। अन्य फीचर्स में वायरलेस चार्जिंग, वायरलेस एपल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो, वूफर के साथ 16-स्पीकर सिस्टम और बीएमडब्ल्यू डिस्प्ले भी शामिल हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed