फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बदल जाएगी Renault की Duster, लांच से पहले फोटो हुईं लीक

Tue, 11 Jun 2019 04:42 PM IST
Bani Kalra ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Bani Kalra Updated Tue, 11 Jun 2019 04:42 PM IST
विज्ञापन
2020 Renault Duster facelift spied undisguised ahead of India launch
2020 Renault Duster facelift - फोटो : Google

कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में Renault India की Duster सबसे ज्यादा पॉपुलर कार रही है। अपने बोल्ड लुक्स और स्पेस की वजह से यह आज भी काफी ग्राहकों की पसंदीदा कॉम्पैक्ट SUV रही है। Renault India अब लेकर आ रही है Duster का फेसलिफ्ट मॉडल, जिसमें कई बदलाव देखने को मिलेंगे। फिलहाल इस नए मॉडल की टेस्टिंग चल रही है। इस बार यह एसयूवी टेस्टिंग के दौरान पश्चिमी हिमालय - जोजी ला पास में पूरी तरह देखी गई है लेकिन खास बात यह है कि इस बार कार पूरी तरह ओपन थी, यानी किसी भी तरह का कोई बॉडी कवर नही था, ऐसे में साफ़ तौर पर इसे देखा जा सकता है।   

लुक्स और डिजाइन

2020 Renault Duster facelift spied undisguised ahead of India launch
2020 Renault Duster facelift - फोटो : Google

तस्वीरों में देखें तो नई डस्टर का डिजाइन मौजूदा मॉडल वाला है लेकिन इसमें नई फ्रंट ग्रिल देखने को मिलती है जोकि क्रोम से लैस है इसके अलावा नई हेडलाइट, इसके बम्पर में नए डिजाइन वाले फोग लैम्प्स देखने को मिलते हैं  साथ ही बम्पर भी इस बार नए डिजाइन में है। इसके अलावा सिएक साइड प्रोफाइल कुछ-कुछ नयापन है जबकि पीछे से यहां काफी कुछ बदला है। यहां पर टेललैम्प्स का डिजाइन को पुराना है लेकिन इसके ठीक बगल में ब्लैक कलर का कुछ नया ट्रीटमेंट दिया है जिससे यह ज्यादा स्पोर्टी नजर आती हैं साथ ही नया बम्पर और स्किड प्लेट भी यहां पर देखने को मिलती है। इसके अलावा कार के अंदर सीट फैब्रिक और इंटीरियर ट्रिम्स में बदलाव देखे जा सकते हैं।

इंजन

2020 Renault Duster facelift spied undisguised ahead of India launch
2020 Renault Duster facelift - फोटो : Google
कायास लगाए जा रहे हैं कि Duster के फेसलिफ्ट वर्जन में 1.6 लीटर पेट्रोल इंजन मिलेगा और यह दो गियरबॉक्स ऑप्शन में आ सकता है। इसमें 5-स्पीड मैनुअल और एक CVT ऑटोमैटिक दिया जा सकता है। इसके अलावा इसमें 1.5 लीटर K9K टर्बोचार्ज्ड डीजल इंजन भी दिया जा सकता है मौजूदा मॉडल में कंपनी इन्ही  इंजन का इस्तेमाल करती है। भारत में कंपनी अगले साल लांच कर सकती है।  
 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed