हुंडई मोटर इंडिया ने अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी Venue की बुकिंग शुरू कर दी है। ग्राहक इस कार को सिर्फ 21 हजार रुपये देकर बुक कर सकते हैं। नई Venue भारत की पहली कनेक्टेड एसयूवी होगी जिसमें कई कमाल के फीचर्स आपको मिलेंगे और यह 4 ट्रिम और 13 वेरिएंट्स में आएगी। चलिए डालते हैं नई Venue के सभी वेरिएंट्स पर एक नज़र...
4 ट्रिम और 13 वेरिएंट्स
2 of 3
hyundai venue engine final
हुंडई हमेशा से ही ग्राहकों की जरूरत का ध्यान रखती हुईं आई हुई, कंपनी अपनी हर गाड़ी में ढ़ेरों वेरिएंट्स लेकर आती है। नई Venue में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलेगा। जी हां कंपनी इसे 4 ट्रिम और 13 वेरिएंट्स में 21 मई को लांच करेगी। इसके अलावा इसमें तीन इंजन और ट्रांसमिशन चुनने का भी ऑप्शन मिलेगा। वही इसमें 7 कलर्स और 3 ड्यूल टोन कलर्स का ऑप्शन मिलेगा।
ज्यादा ऑप्शन चुनने की आज़ादी
Hyundai Venue में चार ट्रिम-लेवल E, S, SX और SX हैं। इसके अलावा डीजल और पेट्रोल (1.0L) के लिए एक अलग से SX डुअल टोन वेरिएंट भी उपलब्ध कराया जायेगा। वही इसके SX+ वेरिएंट के साथ 1.0 लीटर पेट्रोल DCT मिलेगा। जबकि 1.4 लीटर डीजल 5 ऑप्शन में उपलब्ध होगी, वही पेट्रोल वेरिएंट में इसके 8 विकल्प मिलेंगे। Venue के 1.2 लीटर पेट्रोल मॉडल में दो वेरिएंट्स E और S ट्रिम्स मिलेंगे, जबकि इसका 1.0L टर्बो-पेट्रोल छह ऑप्शन में मिलेगा। इसके अलावा, 1.0L पेट्रोल DCT केवल S और SX + ट्रिम्स में हो सकता है। नई Venue में पेट्रोल इंजन मिल सकते हैं जोकि118bhp / 173Nm 1.0L टर्बोचार्जड और दूसरा 82bhp / 115Nm 1.2L कप्पा मोटर से लैस होगा।