फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन राशियों के लोगों पर आंख मूंदकर किया जा सकता है भरोसा, साबित होते हैं अच्छे दोस्त

Mon, 03 May 2021 05:30 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 03 May 2021 05:30 PM IST
विज्ञापन
You can trust people of these four zodiac signs that they are good friends
friends - फोटो : istock

हर व्यक्ति के जन्म के समय, तिथि और नक्षत्र के आधार पर उसकी राशि का निर्धारण किया जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार राशियों के आधार पर उनके जातकों के स्वभाव भी प्रभावित होता है। ज्योतिष शास्त्र में राशि चक्र में कुल बारह राशियां बताई गई हैं, जिनमें से चार राशि वाले जातकों को बहुत ही विश्वासपात्र माना गया है। माना जाता है कि इन लोगों पर आंख मूंदकर विश्वास किया जा सकता है। ये लोग बहुत ही अच्छे दोस्त साबित होते हैं और समय पड़ने पर कभी भी धोखा नहीं देते हैं। तो चलिए जानते हैं कि कौन सी हैं वे राशियां।

You can trust people of these four zodiac signs that they are good friends
वृष राशि - फोटो : taurus sign
वृष राशि जातक

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार वृष राशि के जातक विश्वासपात्र होते हैं। ये लोग जिससे लगाव रखते हैं, उसका पूरा ध्यान रखते हैं। ये बेहद ही शांत स्वभाव के होते हैं और किसी भी परेशानी में अपने प्रियजनों का हमेशा ख्याल रखते हैं। इन लोगों में किसी को धोखा देने की प्रवृत्ति नहीं होती है।

You can trust people of these four zodiac signs that they are good friends
कर्क राशि - फोटो : cancer sign
कर्क राशि के जातक

कर्क राशि के जातक बहुत ही भावुक स्वभाव के होते हैं। ये लोग जिससे भी जुड़े होते हैं, उसके साथ पूरी ईमानदारी के साथ रिश्ता निभाते हैं। ये लोग अपने रिश्ते बाखूबी निभाते हैं। इस राशि के जातकों पर आंख मूंदकर भरोसा किया जा सकता है। ये अच्छे मित्र साबित होते हैं।



विज्ञापन
विज्ञापन
You can trust people of these four zodiac signs that they are good friends
तुला राशि - फोटो : libra sign
तुला राशि के जातक

ज्योतिष के अनुसार, तुला राशि के लोग दूसरो की भावनाओं की हमेशा कद्र करते हैं। ये लोग अपने साथी के प्रति भी पूरी तरह ईमानदार रहते हैं साथ ही अपने साथ जुड़े लोगों का पूरा ध्यान रखते हैं। ये लोग विश्वासपात्र होते हैं। यदि इस राशि के लोग आपके मित्र हैं तो यह आपके लिए अच्छे दोस्त हैं।

विज्ञापन
You can trust people of these four zodiac signs that they are good friends
वृश्चिक राशि - फोटो : scorpio sign
वृश्चिक राशि के जातक

वृश्चिक राशि के जातक दिल के बहुत नेक होते हैं। ये लोग हमेशा दूसरों की खुशी का पूरा ख्याल रखते हैं या कहा जा सकता है कि सभी में खुशियां बांटते हैं। इस राशि के लोगों पर विश्वास किया जा सकता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed