फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन उपायों को करने से पा सकते हैं अपने सच्चे प्यार का साथ

Mon, 03 May 2021 05:08 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Mon, 03 May 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
Take these measures to get your true Love
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

प्यार तो हम सभी करते हैं, अपने माता-पिता, भाई-बहन और दोस्तों से, लेकिन उम्र का एक पड़ाव ऐसा भी आता है जब कोई अंजाना हमें अचानक से बहुत अच्छा लगने लगता है। हम उसे कभी खोना नहीं चाहते हैं लेकिन प्यार मिलना हर किसी के भाग्य में नहीं लिखा होता है। कहा भी यही जाता है कि किसी का भी प्यार जबरदस्ती से नहीं पाया जा सकता है और अगर किसी का प्यार सच्चा हो तो वह उसे कभी जबरदस्ती पाने की कोशिश नहीं करता है लेकिन यदि आप किसी से सच्चा प्यार करते हैं और जीवन में उसका साथ पाना चाहते हैं तो ईश्वर से प्रार्थना जरूर कर सकते हैं। ज्योतिष में भगवान की आराधना से जुड़े कुछ ऐसे ही उपाय बताए गए हैं जिससे आप अपना सच्चा प्यार पाने में सफल हो सकते हैं। इन उपायों को करते समय सच्ची भावना का होना आवश्यक है। तो चलिए जानते हैं ये उपाय।

Take these measures to get your true Love
राधा-कृष्ण

यदि आप किसी से प्रेम करते हैं और उसे अपना हमसफर बनाना चाहते हैं तो राधा कृष्ण की नियमित आराधना करें। राधा कृष्ण की तस्वीर के सामने ''ऊं क्लीं कृष्णाय गोपीजन वल्लभाय स्वाहा:'' इस मंत्र का कम से कम एक माला यानी 108 बार जाप करें। जाप पूर्ण होने के बाद कृष्ण जी को बांसुरी अर्पित करें और पान भी चढ़ाएं। इसके बाद मन में अपने प्रेमी या प्रेमिका का साथ बनाए रखने की प्रार्थना करें।

Take these measures to get your true Love
राधा कृष्ण की प्रेममयी मूरत की पूजा करें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

यदि आप प्यार को रिश्ते में बदलना चाहते हैं लेकिन उसमें दिक्कते आ रही हैं तो यह उपाय आपके लिए बहुत ही कारगर सिद्ध हो सकता है। हर शुक्रवार को राधा कृष्ण के मंदिर जाएं और उन्हें पुष्प की माला अर्पित करें साथ ही मिश्री का भोग भी लगाएं। इसको नियम बना लें हर शुक्रवार को मंदिर जरूर जाएं। राधारानी और बांके बिहारी की कृपा से आपको अपने प्यार की प्राप्ति जरूर होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Take these measures to get your true Love
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
इस बात का भी रखें ध्यान

यदि आप युवती हैं और अपने प्रेमी का साथ चाहती हैं तो आपको हरे रंग की चूड़ियां पहननी चाहिए साथ ही में हर गुरूवार को पीले रंग के वस्त्र धारण करने चाहिए। इससे बृहस्पति मजबूत बनता है। 

 

ईश्वर से प्रार्थना और पूजा करने के साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि अपने प्रेमी या प्रेमिका को उपहार में कोई नुकीली या फिर काले रंग की चीज न दें क्योंकि ये चीजें नकारात्मक प्रभाव डालती हैं, जिससे आपके रिश्ते में दूरियां आ सकती हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed