Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। साप्ताहिक राशिफल सप्ताह की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। साप्ताहिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का साप्ताहिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। साप्ताहिक राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे साप्ताहिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि यह सप्ताह आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। इस सप्ताह आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। साप्ताहिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।
Saptahik Rashifal: इस सप्ताह 4 राशिवालों की बढ़ेंगी सुख-सुविधाएं, सौभाग्य का मिलेगा साथ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सप्ताह की शुरुआत मौज-मस्ती और मनोरंजन के साथ होगी। सप्ताह के प्रारंभ में ही पिकनिक या पर्यटन का प्रोग्राम बन सकता है। मित्रों एवं परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। सप्ताह के मध्य में संतान पक्ष की तरफ से कोई सुखद समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। सुख-सुविधाओं से जुड़ी चीजों पर अत्यधिक धन खर्च हो सकता है। किसी प्रभावी व्यक्ति की मदद से भूमि भवन से जुड़ा विवाद समाप्त हो जाने पर सुकून महसूस करेंगे। प्रेम-प्रसंग में प्रगाढ़ता आयेगी। लव पार्टनर के साथ बेहतर समय बिताने का मौका मिलेगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
इस सप्ताह सिंह राशि के जातकों को सौभाग्य का पूरा साथ मिलेगा। रोजी-रोजगार की दिशा में किये गये प्रयास सफल होंगे। विदेश से संबंधित कार्य करने वालों को लाभ होगा। घर-परिवार में तालमेल बनाकर चलने पर लाभ के अवसर बनेंगे। मित्र या किसी शुभचिंतक की मदद से व्यवसाय में लाभ होगा। कारोबार में कोई नया सहयोगी मिल सकता है। भूमि-भवन के क्रय-विक्रय की योजना बनेगी। लघु एवं कुटीर उद्योग से जुड़े लोगों का समय शुभ है। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। लव पार्टनर के साथ मौज-मस्ती करने के अवसर मिलेंगे। सप्ताह के अंत में जीवनसाथी की सेहत को लेकर मन चिंतित रहेगा।
इस सप्ताह मित्रों एवं सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से अटके हुए कार्य बनेंगे। रोजी-रोजगार की दिशा में किए गए प्रयास सफल होंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी और स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहेगा। किसी बड़े कर्ज से मुक्ति मिलने पर राहत महसूस करेंगे। सप्ताह के मध्य में घर-परिवार में कोई मांगलिक कार्यक्रम संपन्न होगा। धार्मिक-सामाजिक कार्यों में सहभगिता रहेगी। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। मातृपक्ष या ननिहाल पक्ष से लाभ मिल सकता है। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।
इस सप्ताह रुके हुए कार्यों में गतिशीलता आयेगी। निरंतर और अधिक भाग्योदय से आर्थिक लाभ होगा और व्यापार में उन्नति होगी। इष्ट-मित्रों का सहयोग मिलेगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजय मिलेगी। शत्रु एवं विरोधी को मुंह की खानी पड़ेगी। खुदरा व्यापारियों के लिए समय अच्छा है। सप्ताह के मध्य में घर में किसी प्रिय व्यक्ति के आने से खुशियों का माहौल बना रहेगा। स्त्री एवं संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलेगा। प्रेम-प्रसंग में सफलता मिलेगी। लव पार्टनर के साथ सुखद समय व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने का प्रोग्राम बन सकता है।