फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ज्योतिष: अगले महीने होगा बृहस्पति का राशि परिवर्तन, जानिए गुरु का मकर राशि में गोचर किसके लिए होगा लाभकारी

Sun, 29 Aug 2021 12:01 PM IST
विनोद शुक्ला ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विनोद शुक्ला Updated Sun, 29 Aug 2021 12:01 PM IST
विज्ञापन
jupiter transit in makar rashi jupiter in capricorn from 14 september 2021 impact on all rashi
guru ka rashi parivartan - फोटो : अमर उजाला

सभी ग्रहों में सबसे बड़े और सबसे ज्यादा शुभ फल देने वाले देवगुरु बृहस्पति अगले महीने की 14 तारीख को अपनी राशि बदलने वाले हैं। गुरु ग्रह 14 सितंबर 2021 को शनिदेव की राशि मकर राशि में गोचर करेंगे। जहां पर ये 20 नवंबर 2021 तक रहेंगे, फिर इसके बाद कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। गुरु ग्रह अभी इस समय कुंभ राशि में वक्री चाल से चल रहे हैं। गुरु के 14 सितंबर को मकर राशि में परिवर्तन करने पर शनि देव के साथ युति बनाएंगे। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह को एक शुभ और ज्ञानी ग्रह के रूप में माना जाता है। गुरु कर्क राशि में उच्च के और मकर राशि में नीच के माने जाते हैं। गुरु भाग्य, विवाह और प्रसिद्धि के कारक ग्रह हैं। 14 सितंबर को गुरु का गोचर करने से शनि के साथ युति बनेगा इस कारण से गुरु का गोचर बहुत ही महत्वपूर्ण हो जाता है। गुरु के मकर राशि में राशि परिवर्तन करने से इसका सभी 12 राशियों पर अच्छा और बुरा दोनों तरह का प्रभाव देखने को मिल सकता है। आइए करते हैं इसका ज्योतिषीय विश्लेषण...

jupiter transit in makar rashi jupiter in capricorn from 14 september 2021 impact on all rashi
राशि
मेष राशि
  • इस राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर दशवें भाव में हो रहा है।
  • आपको नाम और प्रसिद्धि दिलाएंगे गुरु। बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह किसी सपने से कम नहीं है।
  • इस गोचर से नौकरीपेशा लोगों को वेतन में बढ़ोत्तरी और पदोउन्नति के संकेत हैं।
  • बीमारियों से आपको बचकर रहना होगा।
jupiter transit in makar rashi jupiter in capricorn from 14 september 2021 impact on all rashi
राशि
वृषभ राशि
  • वृषभ राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर नौवें भाव में हो रहा है।
  • भाग्य का भरपूर साथ मिलेगा जिस कारण से रुके हुए काम पूरे होंगे।
  • नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे जिसका इंतजार आपको कई महीनों से था।
  • आपके लिए यह गोचर आर्थिक नजरिए से लाभदायक रहेगा। आपको आय के नए स्त्रोत प्राप्त होंगे।
  • प्रेम जीवन जीने वालों के लिए यह समय बहुत अच्छा रहेगा।
  • धार्मिक गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
jupiter transit in makar rashi jupiter in capricorn from 14 september 2021 impact on all rashi
मिथुन
मिथुन
  • आपके लिए गुरु का गोचर आठवें भाव में हो रहा है।
  • व्यवसाय और पेशेवर जातकों को अच्छे सौदे व प्रपोजल प्राप्त होंगे।
  • नौकरीपेशा जातकों के लिए नौकरी में कुछ कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। 
  •  प्रेमी-प्रेमिकाओं के लिए यह समय एक अच्छे रिश्ते का आनंद के रूप में दिन बीतेगा।
  • अचानक और गैर जरूरी यात्रा से आपको बचना होगा।
विज्ञापन
jupiter transit in makar rashi jupiter in capricorn from 14 september 2021 impact on all rashi
राशि
कर्क राशि
  • इस राशि के जातकों के लिए गुरु का गोचर सातवें भाव में होने जा रहा है।
  • नौकरी के बेहतर अवसर भी प्राप्त हो सकते हैं। इसके साथ वेतन में बढ़ोत्तरी की भी संभावना है।
  • कारोबारियों के लिए गुरु का गोचर बहुत शुभ और लाभकारी है। व्यापारिक साझेदारी में चल रहे विवाद खत्म होंगे।
  • नया बिजनेस करने वालों के लिए यह समय बहुत ही अच्छा है।
  • निवेश करने से इस राशि के जातकों को बचकर और बहुत विवेक से साथ निर्णय लेना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed