फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कुंडली के अलग-अलग भावो में चंद्रमा को मजबूत करने के लिए करें ये उपाय

Sat, 21 Nov 2020 06:01 PM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Sat, 21 Nov 2020 06:01 PM IST
विज्ञापन
Do these measures to strengthen the moon planet in horoscope
अलग-अलग भावों में स्थित चंद्रमा उसी के अनुसार फल प्रदान करता है।

ज्योतिष के अनुसार ग्रहों का हमारे जीवन में बहुत महत्व  होता है। ग्रहों की बदलती चाल और स्थिति हमारे जीवन में अलग-अलग क्षेत्रो को प्रभावित करती है। शुभ ग्रह भी जब कमजोर स्थिति में होते हैं तो व्यक्ति कई तरह की परेशानियों से घिर जाता है। हर ग्रह अपने स्वाभाव के अनुसार फल प्रदान करता है। ज्योतिष में चंद्रमा को मन और मस्तिष्क का कारक माना गया है। चंद्र के कमजोर होने के कारण जातक की मन की शक्ति कमजोर हो जाती है। उसे मानसिक परेशानियां होने लगती हैं, जिसके कारण व्यक्ति किसी भी कार्य में अपना मन एकाग्र नहीं रख पाता है। चंद्र के कमजोर होने पर व्यक्ति को किडनी, फेफड़ो आदि से संबंधित रोगों का सामना भी करना पड़ता है। अलग-अलग भावों में स्थित चंद्रमा उसी के अनुसार फल प्रदान करता है। जिन लोगों का चंद्र मजबूत होता है उनकी निर्णय लेने की क्षमता बहुत अच्छी रहती है। इससे उनकी कार्य क्षमता सही होती है और वे सफलता प्राप्त करते हैं। इसलिए चंद्रमा का कुंडली में मजबूत होना आवश्यक होता है। जानते हैं चंद्रमा को मजबूत करने के उपाय...

Do these measures to strengthen the moon planet in horoscope
बरगद के पेड़ में जल अर्पित करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : िि

कुंडली के प्रथम स्थान में चंद्रमा के कमजोर होने पर जातक को अपने पलंग के पैरो में तांबे के छल्ले लगवाने चाहिए। साथ ही वट वृक्ष (बरगद) में जल अर्पित करना चाहिए। यात्रा पर जाते समय रास्ते में पड़ने वाली नदी में तांबे का सिक्का डालना चाहिए। इससे चंद्र की पीड़ा से राहत मिलती है। 

Do these measures to strengthen the moon planet in horoscope
चंद्रमा को सही करने के लिए चावल का उपाय (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला।

कुंडली के द्वितीय भाव को धन स्थान माना जाता है। अगर आपकी कुंडली में द्वितीय भाव में कमजोर चंद्र हो तो अपनी मां के हाथ से थोड़े से अक्षत (साबुत चावल) और चांदी लेकर उसे सफेद कपड़े में बांध लें। इन चावलों और चांदी को अपने पास संभाल कर रखें। इससे आपका चंद्र सही होगा और धन संबंधित समस्याएं नहीं होंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Do these measures to strengthen the moon planet in horoscope
चंद्रमा को मजबूत बनाने के लिए मां दुर्गा आराधना करें (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

अगर आपका चंद्रमा तीसरे भाव में कमजोर है तो चांदी की बनी हुई चीजें, चावल और दूध या फिर दूध से बनी चीजों का दान बहन या बेटी को करना चाहिए। चंद्रमा को मजबूत बनाने के लिए मां दुर्गा की आराधना करनी चाहिए। 

विज्ञापन
Do these measures to strengthen the moon planet in horoscope
पूर्णिमा के दिन दूध से बनी चीजों का दान करें।(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : अमर उजाला

कुंडली के चौथे भाव में चंद्र के कमजोर होने पर व्यक्ति को मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। चौथे स्थान में चंद्र को मजबूत बनाने के लिए हर पूर्णिमा के दिन दूध से बनी चीजों का दिन घर की महिलाओं को करना चाहिए। इससे चंद्रमा मजबूत होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed