Weekly Horoscope in Hindi: ज्योतिष शास्त्र (Astrology) में राशिफल के माध्यम से विभिन्न काल-खण्डों के बारे में भविष्यवाणी की जाती है। साप्ताहिक राशिफल सप्ताह की घटनाओं को लेकर भविष्यकथन करता है। साप्ताहिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है, जिसमें सभी राशियों (मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन) का साप्ताहिक भविष्यफल विस्तार से बताया जाता है। इस राशिफल को निकालते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ साथ पंचांग की गणना का विश्लेषण किया जाता है। साप्ताहिक राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिन भर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। इस राशिफल को पढ़कर आप अपनी योजनाओं को सफल बनाने में कामयाब रहेंगे। जैसे साप्ताहिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि यह सप्ताह आपके सितारे आपके अनुकूल हैं या नहीं। इस सप्ताह आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। साप्ताहिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, यह सप्ताह 4 राशियों के लिए बेहद शुभ और भाग्यशाली रहने वाला है। इस अवधि में इन चार राशि के जातकों को कई क्षेत्रों में शुभ परिणाम मिलने के संकेत मिल रहे हैं। इस हफ्ते ग्रह-नक्षत्र की चाल इन चार राशि वालों के लिए अनुकूल है। आइए जानते हैं किन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह रहने वाला है शानदार।
Saptahik Rashifal: इन 4 राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा सप्ताह, होगा अप्रत्याशित धनलाभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिथुन साप्ताहिक राशिफल
मिथुन राशि के जातकों के लिए यह सप्ताह कारगर साबित होने वाला है। इस सप्ताह आपकी कल्पनाएं हकीकत का रूप ले सकती हैं। बिजनेस में पार्टनरशिप से फायदा होगा। इसमें अप्रत्याशित रूप से धन लाभ हो सकता है। पठन-पाठन में रुचि बढ़ेगी। परिवार से जुड़ी किसी बड़ी जिम्मेदारी को समय पर निभा देने के बाद आप संतोष का अनुभव करेंगे। संतान पक्ष से जुड़ी कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। राजनीति से जुड़े लोगों को मनचाहा पद या फिर कोई बड़ी उपलब्धि मिल सकती है। महिलाओं का अधिक समय पूजा-पाठ आदि चीजों में बीतेगा। प्रेम संबंध में मजबूती आएगी और जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा।
कन्या साप्ताहिक राशिफल
यह सप्ताह आपके लिए उम्मीदों से कहीं ज्यादा लाभकारी हो सकता है। आर्थिक क्षेत्र में सफलता मिलने के प्रबल योग हैं। कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामले में विरोधी आपके आगे घुटने टेकेंगे। समय का फायदा उठाते हुए बेहतर होगा कि आप तमाम विवादों को कोर्ट-कचहरी के बाहर ही निबटा लें। इस सप्ताह आप भविष्य की योजनाओं पर कार्य करेंगे। कारोबार-कॅरिअर की दिशा में सकारात्मक प्रगति देखने को मिलेगी। सप्ताह के मध्य मे किसी व्यक्ति विशेष से संबंध बनेंगे, जिसके माध्यम से भविष्य में लाभ की संभावनाएं बनेंगी। दांपत्य जीवन सुखी रहेगा और प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी। लव पार्टनर के साथ मौज-मस्ती के अवसर मिलेंगे।
वृश्चिक साप्ताहिक राशिफल
इस सप्ताह आय के विभिन्न स्रोत बनेंगे और आपको विभिन्न योजनाओं से लाभ होगा लेकिन सोच-समझकर ही अपना धन खर्च करें क्योंकि जितनी तेजी से आपको धन की प्राप्ति होगी, उतनी ही तेजी से पैसा खर्च भी होगा। बेरोजगार लोगों को रोजी-रोजगार के नये अवसर प्राप्त होंगे। नई संस्था या नए लोगों से जुड़ने पर आपकी आर्थिक स्थिति में तो सुधार आयेगा ही आपकी ख्याति भी बढ़ेगी। किसी भी बड़े निर्णय को लेने में आपको परिजनों का पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम संबंध विवाह में तब्दील हो सकते हैं। सप्ताह के अंत धार्मिक-सामाजाकि कार्यों में सहभागिता रहेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आयेगी और परिवार में खुशियों का माहौल बना रहेगा।
मीन साप्ताहिक राशिफल
मीन राशि के जातकों को इस सप्ताह करिअर और कारोबार में सफलता के शुभ संकेत मिलेंगे। सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में आपकी विशेष रूप से सहभागिता रहेगी। जिससे आपके यश में बढ़ोत्तरी होगी। सप्ताह के मध्य में व्यवसाय के संबंध में छोटी या लंबी दूरी की यात्रा करनी पड़ सकती है। यात्रा सफल एवं लाभदायक साबित होगी। सप्ताह के अंत में आपको ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत रहेगी। इस दौरान कोई प्रेम संबंध, गुप्त संबंध या फिर कोई अनैतिक रिश्ता आपको बड़े धर्मसंकट में डाल सकता है। घर की जिम्मेदारियों से मुंह मोड़ने की बजाय धीरे-धीरे ही सही निबटाने की कोशिश करें। अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखें।