Vastu Tips Tor Money: वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में लगे कुछ पौधों को सुख-समृद्धि, खुशहाली और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है। इन्हीं पौधों में से एक है मनी प्लांट। ये एक ऐसा पौधा है जो अधिकतर घरों में लगा होता है। मनी प्लांट को लोग ज्यादातर घर या ऑफिस में लगाते हैं। पौधे न केवल आपके घर को सुशोभित करते हैं बल्कि लगाने में भी आसान होते हैं। इस पौधे को ज्यादा देखभाल की जरूरत नहीं होती है। इसे आप किसी भी बोतल या गमले में रख सकते हैं। वास्तु के अनुसार वृक्षारोपण आपके घर में समृद्धि बनाए रखने में मदद करता है। मनी प्लांट को लेकर लोगों के बीच कई भ्रांतिया फैली हुई है जैसे कि चोरी का मनी प्लांट लगाना शुभ होता है। ऐसा माना जाता है कि मनी प्लांट रखना समृद्धि और प्रचुरता प्राप्त करने में सहायक होता है। आइए जानते हैं मनी प्लांट लगाते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।
Vastu Tips Tor Money: मनी प्लांट चोरी करके लगाना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है वास्तु शास्त्र
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता सिंह
Updated Fri, 28 Apr 2023 01:42 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन