फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

vastu tips: घर में करें ये चार बदलाव, साथ देने लगेगी आपकी किस्मत

Tue, 16 Mar 2021 10:38 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Tue, 16 Mar 2021 10:38 AM IST
विज्ञापन
vastu tips to increase positive energy wealth and happiness at home
vastu tips

वास्तु शास्त्र के मुताबिक दो तरह की ऊर्जा होती हैं सकारात्मक और नकारात्मक। ये दोनों ही ऊर्जा घर के और आस-पास के वातावरण एवं प्रत्येक वस्तु से निकलती हैं, जो मनुष्य के जीवन के प्रभावित करती हैं। जहां सकारात्मक ऊर्जा से तरक्की और सुख समृद्धि पाई जा सकती है तो वहीं नकारात्मक ऊर्जा आपके जीवन में समस्याएं लेकर आती है। वास्तु शास्त्र में नकारात्मक ऊर्जा को दूर करके सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। यदि आपके जीवन में समस्याएं चल रही हैं तो वास्तु के अनुसार कुछ बदलाव करके आप इन समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। 

vastu tips to increase positive energy wealth and happiness at home
vastu tips - फोटो : social media

वास्तु के अनुसार आपके घर का मंदिर सही दिशा हमें होना बहुत आवश्यक होता है। घर का ईशान कोण मंदिर के लिए सबसे उपयुक्त  माना गया है। मंदिर के हमेशा ईशान कोण में थोड़ी ऊंचाई पर बनाना चाहिए। जिससे पूजा करते समय भगवान और आपका हृदय का स्थान एक समान ऊंचाई पर रहे। ईशान कोण में कभी भी भारी सामान या फिर निर्माण नहीं करवाना चाहिए। 

vastu tips to increase positive energy wealth and happiness at home
vaastu clock at home

वास्तु में घड़ी को तरक्की का प्रतीक माना गया है। यदि घर में घड़ी गलत दिशा में लगी हो तो आपकी तरक्की में बाधांए उत्पन्न हो सकती हैं। इसलिए घड़ी की दिशा का ध्यान रखना बहुत आवश्यक होता है। वास्तु के अनुसार घड़ी लगाने के लिए पूर्व या उत्तर दिशा उत्तम रहती है। घर में कभी भी टूटी या फिर रूकी हुई घड़ी नहीं रखनी चाहिए। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips to increase positive energy wealth and happiness at home
तुलसी - फोटो : Social media

तुलसी के पौधे का धार्मिक महत्व के साथ वास्तु में भी बहुत महत्व माना गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा हमेशा घर के ब्रह्म स्थान आंगन में लगाना चाहिए। यदि इतना स्थान नहीं है तो घर को पूर्वोत्तर या फिर उत्तर दिशा में तुलसी लगाना शुभ रहती है। इससे आपके घर में धन का आगमन बना रहता है। तुलसी को दक्षिण दिशा में नहीं रखना चाहिए साथ ही जहां पर तुलसी का पौधा लगा हो वहां की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए। 

विज्ञापन
vastu tips to increase positive energy wealth and happiness at home
पानी में नमक डालकर पोंछा लगाएं (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया

घर में नकारात्मक ऊर्जा होने सा पारिवारिक कलह के साथ कार्य क्षेत्र में समस्याएं आने के साथ ही धन की हानि भी होने लगती है। नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए घर में पोंछा लगाते समय पानी में समुद्री नमक डालकर घर में पोंछा लगाना चाहिए। इससे आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का प्रभाव नहीं रहता है। 

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed