{"_id":"5fe5e2c2651ac57070441b18","slug":"vastu-tips-of-the-study-room-for-good-performance-of-the-students","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अगर आपके बच्चे का पढ़ाई में नहीं लगता है मन, तो पढ़ाई के कमरे में करें ये वास्तु बदलाव","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
अगर आपके बच्चे का पढ़ाई में नहीं लगता है मन, तो पढ़ाई के कमरे में करें ये वास्तु बदलाव
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Fri, 25 Dec 2020 07:51 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : Pixabay
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जब बात आती है बच्चों के पढ़ाई न करने की, तो माता-पिता सबसे ज्यादा परेशान होते हैं। आज के समय में प्रतियोगिता का दौर इतना ज्यादा बढ़ गया है कि हर माता-पिता चाहते हैं कि उनका बच्चा आगे रहे। जिसके लिए वे उसे अच्छे से अच्छे स्कूल में पढ़ाते हैं, लेकिन जब इतना करने के बाद भी बच्चे पढ़ाई पर ध्यान नहीं देते हैं तो उनके भविष्य को लेकर माता-पिता की चिंता स्वाभाविक है। वास्तु शास्त्र कहता है कि घर में वास्तु दोष होने से नकारात्मकता बढ़ती है, जिसकी वजह से भी बच्चे के मन की एकाग्रता नहीं बन पाती है। जिसकी वजह से भी बच्चे पढ़ाई करते समय बहुत जल्दी ऊब जाते हैं। वास्तु के अनुसार बच्चों की पढ़ाई के कमरे में कुछ बदलाव करने से आप उनका मन पढ़ाई के लिए एकाग्र कर सकते हैं।
2 of 4
स्टडी
- फोटो : Social media
जब आपका बच्चा पढ़ाई करता है तो यह भी ध्यान रखें कि वह किस दिशा की ओर मुख करके पढ़ाई करता है। वास्तु शास्त्र कहता है कि दक्षिण की ओर मुख करके पढ़ाई करने से बच्चे में अनुशासन की कमी आती है, जिससे वह पढ़ाई नहीं करना चाहता है। इसलिए ध्यान रखें की जब आपका बच्चा पढ़ाई कर रहा हो तब उसका मुख दक्षिण की ओर न हो। यदि आपके घर में जगह की कमी के कारण स्टडी रूम नहीं बना है और शयन कक्ष में ही पढ़ाई करते हैं तो भी ध्यान रखें कि पढ़ते समय चेहरा पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ रहे।
3 of 4
study
- फोटो : file photo
यदि आपका बच्चा पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पाता है तो उसकी पढ़ाई करने की मेज पर स्टडी ग्लोब या तांबे का पिरामिड रखें। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है जिससे आपका बच्चा अपनी पढ़ाई की ओर ध्यान केंद्रित कर पाता है।
बच्चे के पढ़ाई करने के कमरे में टीवी, वीडियो गेम व सीडी प्लेयर जैसी वस्तुएं नहीं रखनी चाहिए। इन चीजों के कमरे में होने से बच्चों का मन पढ़ाई से भटकने लगता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
study
यदि आपका बच्चा शयनकक्ष में पढ़ाई करता है तो वहां भी टीवी आदि न लगाएं यदि यह संभव नहीं है तो पढ़ाई करते समय सभी चीजों को बंद करके रखें।
पढ़ाई के कमरे में घड़ी और पीने के पानी की व्यवस्था उत्तर या पूर्व दिशा में करें।
बच्चे का मन यदि पढ़ाई नें नहीं लगता है तो उनके कमरे में मोरपंख, गणेशजी और माता सरस्वती की फोटो लगानी चाहिए।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।