फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वास्तु टिप्स: रात को बार-बार खुलती है नींद, तो करें ये उपाय

Fri, 28 Aug 2020 05:59 AM IST
Shashi Shashi ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क,अमर उजाला Published by: Shashi Shashi Updated Fri, 28 Aug 2020 05:59 AM IST
विज्ञापन
vastu tips If you do not sleep properly at night then do these remedies
वास्तु टिप्स

आज के समय में अनिद्रा की समस्या से ज्यादातर लोगों के जूझना पड़ रहा है। जिसके कारण अक्सर लोग नींद की गोलियां भी लेते हैं। कुछ लोगों के मुंह से अक्सर आपको यह सुनने को मिल जाएगा कि उनको अच्छी नींद नहीं आती है या सिर्फ आंखें बंद करके ही पूरी रात ऐसे ही कट जाती है। कभी इसका कारण काम का अत्यधिक तनाव होता है, तो कभी कुछ और लेकिन आप अपने घर में कुछ वास्तु टिप्स को अपनाकर देख सकते है जिससे आपकी नींद में बाधा नहीं आएगी, और रात के समय आप आराम से सो पाएंगे।

vastu tips If you do not sleep properly at night then do these remedies
वास्तु टिप्स

ज्यादातर लोगों के घरों में शयनकक्ष (सोने का कमरा) में टीवी लगी होती है। जिसको देखते-देखते ही लोग सो जाते हैं यह व्यक्ति की नींद को प्रभावित करता है। सोने के कमरे में टीवी, लैपटॉप, आदि इलैक्ट्रॉनिक सामान नहीं रखने चाहिए साथ ही मोबाइल फोन को भी अपने से दूर रखकर सोना चाहिए क्योंकि सोने के लिए एक शांत वातावरण की आवश्यकता होती है।

vastu tips If you do not sleep properly at night then do these remedies
vastu tips - फोटो : social media

शयन कक्ष के ऊपर किसी भी ऐसी चीज का निर्माण नहीं करना चाहिए जिससे वहां पर पानी बहता हो शयन कक्ष को ऊपर कभी भी पानी का टैंक आदि नहीं रखवाना चाहिए। इससे पति-पत्नी के संबंधों में दरार आती है जिससे तनाव की स्थिति बनती है। जिसके कारण व्यक्ति को नींद न आने की समस्या हो सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
vastu tips If you do not sleep properly at night then do these remedies
vastu

आप जिस दिशा में सो रहे हैं उसका सही होना बहुत आवश्यक होता है। अगर आपका बिस्तर या पलंग गलत दिशा में पड़ा है तो आपको नींद न आने की समस्या होती है। कभी भी उत्तर दिशा की ओर सिर करके नहीं सोना चाहिए। पूर्व दिशा की ओर सिर करके सो सकते हैं।

विज्ञापन
vastu tips If you do not sleep properly at night then do these remedies
शयन कक्ष वास्तुु (प्रतीकात्मक तस्वीर)

अगर आपका पलंग ठीक दरवाजे के सामने होता है तो इससे नींद में बार-बार बाधा आती है। इसलिए अगर आपका पलंग दरवाजे के सामने है, तो उसे हटाकर कहीं और लगा लें। अगर ऐसा करना संभव नहीं है तो सोते समय दरवाजे को बंद रखें या पर्दा डाल दें।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed