एक परिवार में कई सदस्य होते हैं। सभी की अपनी एक अलग विचारधारा होती है लेकिन फिर भी सभी प्रेम की डोर से बंधे होते हैं, जिसके कारण वे एक साथ खुशहाली से रहते हैं। जहां परिवार के सदस्य एक दूसरे से प्रेम करते हैं तो कई बार उनके विचार भी एक दूसरे से टकराते हैं, जिसके कारण नोक-झोंक भी होती है। वैसे तो कहा जाता है कि जहां प्रेम होता है वहीं तकरार भी होती है लेकिन यह तकरार एक सीमा तक रहे तभी अच्छा रहता है। यदि तकरार लड़ाई-झगड़ों में बदलने लगे तो घर का माहौल खराब होने लगता है। घर में बात-बात पर कलह-क्लेश होना न केवल मानसिक तनाव को बढ़ाता है बल्कि इससे आपकी आर्थिक स्थिति पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ने लगता है। वास्तु शास्त्र कहता है कि घर में बिना बात के लड़ाई-झगड़ा होना और आर्थिक परेशानियां आने के पीछे का कारण नकारात्मक ऊर्जा होती है। यदि घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ने लगे तो घर की सुख-शांति भंग हो जाती है साथ ही आर्थिक स्थिति पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। कई बार नकारात्मक ऊर्जा का कारण हमारे कुछ आदते होती हैं। यदि इन आदतों को सुधार लिया जाए तो जीवन में सुख-शांति और समृद्धि लाई जा सकती है तो चलिए जानते हैं कि किन आदतों को कारण होता है घर में कलह-क्लेश, आर्थिक तंगी और कैसे पा सकते हैं इससे छुटकारा।
Vastu tips: इन तीन बुरी आदतों के कारण होता है घर में कलह-क्लेश और आर्थिक तंगी
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Mon, 07 Jun 2021 11:27 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन