{"_id":"5f78348990c54a707d003c99","slug":"vastu-tips-by-putting-7-horse-pictures-in-office-business-progresses","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्यों दीवारों पर लगाई जाती है सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीरें ?","category":{"title":"Vaastu","title_hn":"वास्तु","slug":"vastu"}}
क्यों दीवारों पर लगाई जाती है सात दौड़ते हुए घोड़ों की तस्वीरें ?
Sun, 04 Oct 2020 06:17 AM IST
Shashi Shashi
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: Shashi Shashi
Updated Sun, 04 Oct 2020 06:17 AM IST
विज्ञापन
वास्तु के अनुसार सात घोड़ो की तस्वीर लगाना बहुत शुभ माना गया है(प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वास्तु में कई ऐसे छोटे-छोटे उपाय बताए गए हैं जिन्हें करके आप समस्याओं से मुक्ति पा सकते हैं। वास्तु में अलग-अलग तस्वीरों को घर या ऑफिस में लगाने का महत्व बताया गया है। वास्तु के अनुसार कुछ तस्वीरों को लगाने को मना किया जाता है तो कुछ तस्वीरों को लगाने से घर और व्यापार का विकास होता है। वास्तु के अनुसार दौड़ते हुए सात घोड़ो की तस्वीर को लगाना बहुत शुभ माना जाता है। वास्तु में दौड़ते घोड़ो को प्रगति और शक्ति का कारक माना जाता है और शास्त्रों में सात की संख्या को शुभ माना जाता है। इसलिए व्यापार स्थल पर इनकी तस्वीर लगाना शुभ रहता है इससे आपके व्यापार में तरक्की होती है। जानते हैं कि वास्तु के अनुसार घोड़े की तस्वीर किस दिशा में लगाने से तरक्की होती है।
ऑफिस में घोड़ो की तस्वीर अंदर की तरफ लगानी चाहिए (प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : pinterest
व्यापार स्थल पर केबिन में सात दौड़ते हुए घोड़ो की तस्वीर लगाना चाहिए। तस्वीर को इस तरह से लगाएं कि घोड़े अंदर की तरफ आते हुए हो। इससे आपके व्यापार में प्रगति होगी। धन की आवक बनी रहेगी।
(प्रतीकात्मक तस्वीर)
- फोटो : Pixabay
वास्तु के मुताबिक कार्यस्थल पर दौड़ते हुए सात घोड़ो की तस्वीर लगाने से कार्य में सफलता मिलती है। यह आपके कार्य को गति प्रदान करते हैं। घोड़ो की तस्वीर को पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। दौड़ते हुए घोड़ो को प्रगति और शक्ति का प्रतीक माना गया है। जिस व्यक्ति की नजर इन तस्वीरों पर पड़ती है, उसकी कार्यप्रणाली पर इसका सकारात्मक प्रभाव पड़ता है। उस व्यक्ति की कार्य करने की क्षमता में तेजी आती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
जोड़े के रुप में घोड़े का शोपीस लगाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है (प्रतीकात्मक तस्वीर)
आप घोड़े के जोड़े का शोपीस भी लगा सकते हैं। इससे आपको कर्ज से मुक्ति मिलती है। घोड़ो की तस्वीर लगाते समय ध्यान रखें की तस्वीर में घोड़े आक्रोशित न हो। घोड़ो की तस्वीर प्रसन्नचित मुद्रा में लगाएं। यह भी ध्यान रखें की तस्वीर कहीं से भी टूटी-फूटी न हो। लेकिन ध्यान रहे कि कभी भी अकेले घोड़े की तस्वीर न लगाएं। अकेले घोड़े की तस्वीर लगाने से नकारात्मक ऊर्जा आती है।