फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sleeping Direction For Women: भूलकर भी इस दिशा में न सोएं महिलाएं, रिश्तों में आ सकती है दरार

Fri, 23 Sep 2022 05:40 PM IST
श्वेता सिंह ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता सिंह Updated Fri, 23 Sep 2022 05:40 PM IST
विज्ञापन
Vastu Tips Best Sleeping Direction For Married Woman As Per Vastu In Hindi
इस दिशा में पैर करके न सोएं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

Best Sleeping Direction For Married Woman: किसी को प्यार करना और एक मधुर दांपत्य जीवन बनाए रखना बेहद ही महत्वपूर्ण है। वास्तु शास्त्र आपके आसपास की ऊर्जा को बढ़ाकर प्रेम संबंधों को मधुर बना सकता है। हर स्वस्थ रिश्ते की प्राथमिक नींव आपसी प्यार, देखभाल और सम्मान है। वास्तु के अनुसार जोड़ों के लिए बिस्तर की स्थिति, रंग योजना पति-पत्नी के रिश्ते को बेहतर बनाने के लिए बेडरूम के लिए कुछ उपयोगी वास्तु टिप्स हैं। सुखी वैवाहिक जीवन के लिए सब कुछ महत्वपूर्ण है, जिसमें सोने की दिशा भी शामिल है। वास्तु के दृष्टिकोण से  सोने की दिशा आपके जीवन को बदल सकती है।वास्तु के अनुसार जोड़ों के लिए सही सोने की दिशा भी सुरक्षा, प्यार और आपको और आपके जीवनसाथी से संबंधित होने की भावना प्रदान करती है। कपल्स के लिए बेडरूम का वास्तु ऐसा होना चाहिए कि माहौल रिश्ते को मजबूत करें। यदि दम्पति घर का स्वामी है तो शयन कक्ष दक्षिण-पश्चिम दिशा में होना चाहिए। यदि जोड़ा नवविवाहित है और बड़े भाई/कामकाजी माता-पिता के साथ रह रहा है, तो बेडरूम उत्तर-पश्चिम में होना चाहिए। विवाहित जोड़ों को उत्तर पूर्व के बेडरूम से बचना चाहिए, क्योंकि यह स्वास्थ्य को प्रभावित करता है। आइए जानते हैं विवाहित स्त्रियों का किस दिशा में सोना शुभ है। 

Vastu Tips Best Sleeping Direction For Married Woman As Per Vastu In Hindi
सोते समय इस दिशा में न करें पैर  - फोटो : Pexels.com

सोते समय इस दिशा में न करें पैर 
वास्तु शास्त्र के अनुसार विवाहित महिलाओं को सोते समय सर दक्षिण की ओर रखना चाहिए। महिलाएं गलती से भी दक्षिण  दिशा में पैर करके न सोएं। दक्षिण दिशा यमराज की दिशा मानी जाती है । ऐसा करने से शरीर की ऊर्जा का नाश होता है।  

 

Vastu Tips Best Sleeping Direction For Married Woman As Per Vastu In Hindi
इस दिशा में पैर करके सोने से होगी धन हानि 

इस दिशा में पैर करके सोने से होगी धन हानि 
महिलाएं घर की लक्ष्मी मानी जाती है और ऐसे में महिलाओं को सोने की अन्य दिशाओं का ज्ञान भी होना आवश्यक है। वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा धन के स्वामी कुबेर की मानी जाती है। यदि महिलाएं इस दिशा में पैर करके सोएंगी तो आर्थिक जीवन भी प्रभावित होने की संभावना है। इतना ही आपके आय-व्यय का संतुलन भी बिगड़ सकता है। 
Shardiya Navratri 2022: जानिए नवरात्रि के पहले दिन क्यों करते हैं कलश स्थापना

विज्ञापन
विज्ञापन
Vastu Tips Best Sleeping Direction For Married Woman As Per Vastu In Hindi
इस दिशा में पैर करके सोने से होगी धन हानि 

महिलाएं इस दिशा में गलती से भी ना करें पैर
विवाहित महिलाओं को सोते समय यह भी ध्यान देना चाहिए कि वह उत्तर और पश्चिम दिशा के बीच में पैर करके न सोएं। उत्तर और पश्चिम दिशा के बीच के स्थान को वायव्य कोण कहते हैं। मान्यता है कि इस दिशा में सोने से महिलाएं अपने रिश्ते से अलग होने का विचार कर सकती हैं।
Shardiya Navratri 2022: जल्द ही आने वाली है शारदीय नवरात्रि, दिन के अनुसार लगाएं माता को भोग

विज्ञापन
Vastu Tips Best Sleeping Direction For Married Woman As Per Vastu In Hindi
अविवाहित कन्याएं भी रखें ध्यान 

अविवाहित कन्याएं भी रखें ध्यान 
वास्तु शास्त्र के अनुसार, विवाहित ही नहीं अविवाहित कन्याओं को भी सोने की दिशा के बारे में ध्यान रखना चाहिए। अविवाहित कन्याओं को दक्षिण-पश्चिम दिशा की ओर पैर करके नहीं सोना चाहिए। कन्याओं को उत्तर दिशा में पैर करके सोने से शीघ्र विवाह योग्य वर मिलते हैं। 
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): इस खबर में शामिल सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed